होम / बिजनेस / अब इस मोबाइल पेमेंट ऐप से भी पे आप भर सकते हैं अपना Income Tax 

अब इस मोबाइल पेमेंट ऐप से भी पे आप भर सकते हैं अपना Income Tax 

कंपनी ने इनकम टैक्‍स भुगतान की सेवा को देने के लिए PayMate के साथ साझेदारी की है. इस ऐप के जरिए आसान तरीके से इनकम टैक्‍स की पेमेंट की जा सकेगी . 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्‍स का भुगतान करने के लिए अभी तक आपके पास सिर्फ इनकम टैक्‍स पोर्टल का ही तरीका हुआ करता था. लेकिन अब इनकम टैक्‍स विभाग ने इसमें बड़े बदलाव कर दिए हैं. अब इनकम टैक्‍स विभाग ने इसमें तरीकों को बढ़ाते हुए इसमें फोन पे ऐप को भी जोड़ दिया है. अब आप फोन पे ऐप के जरिए भी इनकम टैक्‍स का भुगतान कर सकते हैं. फोन पे ने इसके लिए Paymate के साथ हाथ मिलाया है. 

Phone pe से पेमेंट कर पाइए रिवॉर्ड प्‍वॉइंट 
आयकर विभाग ने नई सुविधा की शुरूआत करते हुए आम आदमी लेकर कारोबारियों के लिए PhonePe ऐप से सेल्‍फ असेसमेंट(स्व-मूल्यांकन) और अग्रिम कर का भुगतान करने की सुविधा दे दी है. PhonePe ने एक बयान में कहा, इससे कर पोर्टल में लॉग इन करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, इससे करदाताओं को एक सहज अनुभव मिलेगा. इसके लिए यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल कर सकते हैं. PhonePe ने कहा कि क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर उपयोगकर्ताओं को 45 दिनों की ब्याज-मुक्त अवधि भी मिलती है और वे अपने बैंक के आधार पर अपने कर भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करते हैं.
अगले ही दिन मिल जाएगी रसीद 
Phone Pe की ओर से कहा गया है कि एक बार भुगतान हो जाने के बाद, करदाताओं को एक कार्य दिवस के भीतर पावती के रूप में एक अद्वितीय लेनदेन संदर्भ (यूटीआर) नंबर प्राप्त होगा. टैक्‍स पेमेंट के लिए चालान दो कार्य दिवसों के भीतर उपलब्ध करा दिया जाएगा. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि यह सब इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग इन किए बिना संभव होगा. वेबसाइट पर तकनीकी खराबी की शिकायतों के बीच, यह सुविधा न केवल टैक्स फाइलिंग का विकल्प प्रदान करेगी बल्कि वेबसाइट पर लोड भी कम करेगी.
आखिर कैसे करें फोन पे से भुगतान 
- अगर आप भी Phone Pe का इस्‍तेमाल करते हैं और आप भी अपना इनकम टैक्‍स रिटर्न इस ऐप से जमा करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए तरीके का इस्‍तेमाल करके ये कर सकते हैं.
- सबसे पहले PhonePe ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
- इसके बाद PhonePe ऐप का होमपेज खोलें और 'इनकम टैक्स' आइकन पर टैप करें.
- आप जिस साल के लिए अपना आईटीआर फाइल करना चाहते हैं उसका वर्ष चुनें.
- अपना पैन कार्ड विवरण दर्ज करें.
- कुल कर राशि दर्ज करें और अपनी पसंद के भुगतान मोड का उपयोग करके भुगतान करें. सफल भुगतान के बाद, राशि दो कार्य दिवसों के भीतर कर पोर्टल पर जमा कर दी जाएगी. वर्तमान में, आंकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न की समय सीमा 31 जुलाई है.

अब तक इतने करोड़ लोगों ने दाखिल किया रिटर्न 
आयकर विभाग की वेबसाइट पर नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए अब तक 4 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं. इनमें से 3.62 करोड़ आईटीआर सत्यापित हो चुके हैं और 2.13 करोड़ सत्यापित आईटीआर संसाधित हो चुके हैं. कुल 11.39 करोड़ व्यक्तिगत पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

11 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago