✕

होम / बिजनेस / अब वायर और केबल भी बनाएगी UltraTech, Kesoram के अधिग्रहण के लिए किया शेयर स्वैप का ऐलान

अब वायर और केबल भी बनाएगी UltraTech, Kesoram के अधिग्रहण के लिए किया शेयर स्वैप का ऐलान

अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा कि अगले दो सालों में कंपनी 1,800 करोड़ रुपये की लागत से भरूच में केबल और वायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी, जिसके दिसंबर 2026 तक चालू होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Kesoram इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण के लिए UltraTech Cement ने अधिग्रहण के लिए शेयर स्वैप रेश्यो का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने 1:52 का रेश्यो फिक्स किया है यानी कि केसोराम इंडस्ट्रीज के 52 शेयरों के बदले में शेयरहोल्डर्स को अल्ट्राटेक सीमेंट के 1 शेयर मिलेंगे, यह स्कीम 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी. आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने इसके अलावा एक और अहम ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि अगले दो वर्षों में 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह वायर और केबल्स सेक्टर में एंट्री करेगी. केसोराम ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 मार्च फिक्स की है.

क्या है UltraTech Cement का प्लान?

अल्ट्राटेक सीमेंट का कहना कि वह अगले दो वर्षों में गुजरात के भरुच में 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक वायर और केबल प्लांट स्थापित करेगी. यह प्लांट दिसंबर 2026 तक चालू होने की उम्मीद है. कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक यह कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपनी स्थिति को मजबूत करने की स्ट्रेटेजी के तहत ही है. कंपनी बिल्डिंग प्रोडक्ट्स डिविजन के जरिए इस सेगमेंट में एंट्री करेगी. कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2024 के बीच वायर्स एंड केबल्स इंडस्ट्री का रेवेन्यू सालाना करीब 13 फीसदी की चक्रवृद्धि रफ्तार (CAGR) से बढ़ा है और आगे भी मजबूत रुझान बना रहने वाला है. अल्ट्राटेक का कहना है कि चूंकि अब मार्केट अनऑर्गेनाइज्ड से ऑर्गेनाइज्ड की तरफ शिफ्ट हो रहा है तो इस सेक्टर में किसी भरोसेमंद नाम के लिए शानदार मौका है.

सीमेंट कारोबार पर बना रहेगा फोकस

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला केबल्स और वायर सेगमेंट में एंट्री के जरिए अल्ट्राटेक सीमेंट कंस्ट्रक्शन सेक्टर में स्थिति और मजबूत करेगी लेतिन सीमेंट बिजनेस पर फोकस बना रहेगा. इस साल अल्ट्राटेक सीमेंट की क्षमता सालाना 17.5 करोड़ टन के अधिक पहुंच गई और अब यह चीन के अलावा बाकी देशों में सेल्स वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने के रास्ते पर है. केसोराम के अधिग्रहण से अल्ट्राटेक सीमेंट की दक्षिण भारत में मौजूदगी और मजबूत होगी क्योंकि केसोराम के अधिकतर एसेट्स दक्षिण भारत में हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago