✕

होम / बिजनेस / अब इस नामी कंपनी ने हासिल की 1030 करोड़ की फंडिंग, जानिए कहां होगा इस्‍तेमाल 

अब इस नामी कंपनी ने हासिल की 1030 करोड़ की फंडिंग, जानिए कहां होगा इस्‍तेमाल 

इस सौदे के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग क्यूब हाईवे ट्रस्ट के स्वामित्व वाली कंपनी एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के लिए करने जा रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हाईवे के क्षेत्र में काम करने वाली क्यूब हाईवे ट्रस्ट अप्रैल में बाजार में लिस्‍ट होने के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) से  अगले 12 सालों के लिए 1,030 करोड़ रुपये का फंड जुटाने में कामयाब रही है. क्‍यूब हाईवे ट्रस्‍ट को क्यूब हाईवे फंड एडवाइजर्स द्वारा मैनेज किया जाता है. दोनों के बीच में इस लेन-देन को 28 जून, 2023 को अंतिम रूप दिया गया.

आखिर कहां किया जाएगा इस्‍तेमाल 
इस सौदे के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग क्यूब हाईवे ट्रस्ट के स्वामित्व वाली कंपनी एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के लिए करेगी. क्यूब हाईवे ट्रस्ट के पास 1,423.60 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ 18 टोल और वार्षिकी सड़क संपत्तियों का एक विविध पोर्टफोलियो है. ये सड़क संपत्तियां आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 11 राज्यों में स्थित हैं.

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ 
इस पूरी डील के पूरा होने के बाद क्यूब इनविट के सीईओ विनय सेकर ने कहा, इस सहयोग के बाद उनका प्रयास शासन के मानकों को और बेहतर तरीके से फॉलो करने के साथ अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने पर किया जाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि क्यूब हाईवे ट्रस्ट उच्च गुणवत्ता वाली बुनियादी ढांचा संपत्तियों के संचालन और रखरखाव करने का काम करती है. साथ ही इस निवेश से हम अपने हितधारकों के लिए बेहतरी के लिए और कदम उठा पाएंगे. इस मौके पर क्यूब इनविट के ग्रुप सीएफओ, पंकज वासानी ने कहा, 12 साल के कुल कार्यकाल और एक मजबूत संरचना के साथ, आईएफसी द्वारा प्रदान किया गया दीर्घकालिक वित्तपोषण एक लचीली बैलेंस शीट को बढ़ावा देने और आगे की मजबूती के लिए क्यूब के व्यापक रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है.

इससे हम कंपनी को वित्तीय स्थिरता और बाजार में और ज्‍यादा व्‍यवहारिक बनाने में कामयाब होंगे. आईएफसी के भारत में कंट्री हेड वेंडी वर्नर ने कहा, क्यूब हाईवे ट्रस्ट में आईएफसी का निवेश टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास को और मजबूत बनाने के साथ वित्तपोषण की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रदर्शन करके सड़क क्षेत्र को मजबूत करने के हमारे संकल्‍प को और आगे बढ़ाएगी.  एक संस्थापक सदस्य के रूप में क्यूब हाईवे के साथ एक दशक लंबी साझेदारी के आधार पर, हमारा लक्ष्य देश के समावेशी आर्थिक विकास में योगदान करते हुए पूरे भारत में लाखों लोगों के लिए सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करना है. 

अभी हाल ही में मार्केट में लिस्‍ट हुई है ये कंपनी 
क्‍यूब हाईवेज का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इंवेस्‍टमेंट ट्रस्‍ट अभी हाल ही में 19 अप्रैल को बाजार में लिस्‍ट हुआ था. इस कंपनी पर शुरुआत में ही कई नामी कंपनियों ने विश्‍वास दिखाया था. इनमें कनाडा की पेंशन फंड मैनेजर कंपनी ब्रिटिश कोलंबिया इन्‍वेस्‍टमेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन और अबू धाबी की सॉवरेन इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म मुबाडाला इन्‍वेस्‍टमेंट कंपनी जैसे दिग्‍गज ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स भरोसा दिखा चुके हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

2 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

23 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 day ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 day ago


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

2 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

12 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 day ago