होम / बिजनेस / ZEE-Sony समझौते को लेकर अब आई ये खबर...इस तारीख तक पूरा हो सकता है सौदा 

ZEE-Sony समझौते को लेकर अब आई ये खबर...इस तारीख तक पूरा हो सकता है सौदा 

कई आपत्तियों को पार करने के बावजूद पिछले महीने ये खबर आई थी कि इस समझौते में समय लग सकता है. लेकिन अब नवंबर के इस डील के पूरा होने की खबर आ रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समूची इंडस्‍ट्री के बहुप्रतीक्षित समझौते को लेकर अब एक और खबर सामने आई है.बुधवार को आई इस खबर के अनुसार दोनों समूहों के बीच नवंबर तक ये डील पूरी हो सकती है. इससे पहले अगस्‍त में एनसीएलटी की ओर से इस पूरी डील को हरी झंडी मिल गई थी. लेकिन उसके बाद खबर आई कि इसमें कुछ और समय लग सकता है लेकिन अब माना जा रहा है कि ये डील अगले महीने तक क्‍लोज हो सकती है.

दिसंबर 2021 में हुआ था ये समझौता 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों समूहों के बीच ये समझौता दिसंबर 2021 में हुआ था. इसमें 70 से अधिक टीवी चैनलों, दो फिल्‍म स्‍टूडियो और दो वीडियो स्‍ट्रीमिंग सेवाओं को एक साथ लाने पर सहमति बनी थी. लेकिन इस डील के लिए समझौता होने के बाद एक्सिस फाइनेंस और आईडीबीआई जैसे कई संस्‍थानों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था. इन लोगों ने इस विलय को एनसीएलटी के सामने चुनौती दी थी.  दोनों समूहों को एकजुट करने के लिए नियुक्‍त की गई कंसल्‍टेंट एजेंसी इन दिनों इसे लेकर दिन रात काम कर रही है. 

इस साल अगस्‍त में मिल गई थी हरी झंडी 
इस साल अगस्‍त में सभी आपत्तिकताओं की आपत्तियों को खारिज करते हुए एनसीएलटी ने इसे 10 अगस्‍त को हरी झंडी दे दी थी. दोनों समूह अपने इस समझौते को लेकर बीएसई, एनएसई और भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग की हरी झंडी भी ले चुके हैं. सेबी, आईडीबीआई ट्रस्‍टीशिप, आईडीबीआई बैंक,,एक्सिस फाइनेंस, जेसी फाइनेंस फ्लावर्स एसेट रिक्रिएशन कंपनी और आईमैक्‍स कॉर्प सहित कई ऋणदाताओं ने विलय पर आपत्ति जताई थी. यही नहीं एनसीएलएटी ने विलय को चुनौती देने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया था. एनसीएलएटी ने इस मामले को 31 अक्‍टूबर तक स्‍थगित करते हुए कहा कि ZEEL जरुरत पड़ने पर जवाब दे सकता है. 

कई जानकारों ने जताई थी संभावना 
इंडस्‍ट्री के इस बड़े सौदे को लेकर क्षेत्र के कई दिग्‍गज जानकारों ने  भी अपनी राय रखी है. उन्‍हीं में एक एक्‍सपर्ट कह चुके हैं कि दिसंबर तक ये डील फाइनल हो सकती है. किसी भी समूह के विलय की जानकारी डिलिटिंग से एक सप्‍ताह पहले दी जाती है. जानकार ये भी कहते हैं कि ये सौदा या तो दिसंबर के दूसरे सप्‍ताह या नवंबर के दूसरे सप्‍ताह में फाइलल हो सकता है. इस सौदे को लेकर खबर ये आई थी कि दोनों पक्षों के बीच हो रही देरी को देखते हुए सोनी ने इसके लिए वॉल्‍ट डिज्‍नी से बात करनी शुरु कर दी है. हालांकि जानकारों का कहना है कि ये समझौता होना बेहद मुश्किल है. क्‍योंकि दोनों समूहों के पास शहरी दर्शक हैं और सीसीआई जैसी संस्‍था की मंजूरी लेने में ही एक साल से ज्‍यादा का समय लग जाएगा. सोनी डिज्‍नी के पास विज्ञापन बाजार में 45 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है जबकि जी के पास मात्र 25 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago