होम / बिजनेस / अब ग्रीन हाइड्रोजन के लिए इतनी रकम जुटाने की तैयारी कर रहा है देश का ये प्रमुख समूह

अब ग्रीन हाइड्रोजन के लिए इतनी रकम जुटाने की तैयारी कर रहा है देश का ये प्रमुख समूह

दरअसल कंपनी मानकर चल रही है कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में वो दिन दूर नहीं है जब ग्रीन हाइड्रोजन 1 डॉलर से कम कीमत पर उपलब्‍ध हो पाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पोर्ट टू पॉवर सहित कई अन्‍य क्षेत्रों में काम करने वाले अडानी समूह की अगली तैयारी अब ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर हो रही है. ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्‍य का पेट्रोल डीजल माना जा रहा है. ऐसे में समूह अब इसके लिए फंड जुटाने की तैयारी कर रहा है. समूह इसके लिए 4 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है. समूह के लिए ये काम अडानी न्‍यू एनर्जी करेगा. 

सस्‍ती ग्रीन हाइड्रोजन जुटाने की है योजना 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में सस्‍ती ग्रीन हाइड्रोजन देने के लिए अडानी समूह की सहायक कंपनी अडानी न्‍यू एनर्जी विदेशी बैंकों से इस प्रोजेक्‍ट के लिए पैसा जुटाने का काम करेगी. कंपनी ने इसके लिए प्रारंभिक चरण की बातचीत शुरू भी कर दी है. हालांकि इस बारे में जब कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की गई तो उन्‍होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया है. 

इस कंपनी के साथ हो सकती है अहम साझेदारी 
इस क्षेत्र में काम करने के लिए कंपनी फ्रांस की एनर्जी कंपनी टोटल एनर्जी के साथ हाथ मिला सकती है. दोनों हरित ऊर्जा की दिशा में पहले ही 5 बिलियन डॉलर तक निवेश करने की योजना पर काम कर रहे हैं. दरअसल भारत तेजी से डीकार्बनाइजेशन को लेकर काम कर रहा है. वहीं गौतम अडानी पहले ही कह चुके हैं कि समूह अपने 75 प्रतिशत व्‍यय को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में लगाना चाहता है. उनकी कंपनियां ग्रीन एनर्जी प्रोडक्‍ट पर 20 बिलियन डॉलर निवेश करने की तैयारी कर रही हैं. 

क्‍या 1 डॉलर से कम पर मिलेगी ग्रीन हाइड्रोजन? 
दरअसल ग्रीन एनर्जी को लेकर पीएम मोदी भारत के संकल्‍प को कई मंचों से दुनिया के सामने रख चुके हैं. ऐसे में एक ओर जहां गौतम अडानी की कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की कंपनियां भी ग्रीन एनर्जी को लेकर काम कर रही हैं. अडानी समूह अपनी वेबसाइट में कहता है कि ऐसे परिदृश्‍य की परिकल्‍पना करना बहुत मुश्किल नहीं है जब देश में ग्रीन हाइड्रोजन 1 डॉलर प्रति किलोग्राम से कम कीमत पर मिलेगी. इससे भारत की कच्‍चे तेल के लिए दुनिया पर निर्भरता भी कम होगी. लेकिन अब अडानी समूह टोटल से अलग निवेश जुटाने की तैयारी कर रहा है. 

2027 तक तैयार हो जाएगा पहला प्‍लांट
अडानी समूह गुजरात में बनाई जा रही पहली यूनिट पर पैसा लगाने की योजना बना रही है. इस यूनिट का टॉरगेट 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष तक है.इस संयंत्र से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का लक्ष्‍य 2027 तक शुरू होने का लक्ष्‍य है. जनवरी में  हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब समूह लगातार निवेश जुटाने के लिए कोशिश कर रहा है. जो बताता है कि समूह एक बार फिर बाजार का विश्‍वास जीत रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago