होम / बिजनेस / सिंगापुर टूरिज्‍म के साथ इस फिनटेक कंपनी ने मिलाया हाथ, वहां भी हो सकेगी UPI से पेमेंट 

सिंगापुर टूरिज्‍म के साथ इस फिनटेक कंपनी ने मिलाया हाथ, वहां भी हो सकेगी UPI से पेमेंट 

इस समझौते के बाद भारतीय नागरिक अगर सिंगापुर घूमने जाते हैं तो वहां वो अपने बैंक खातों से सीधे इस मोबाइल ऐप के जरिए पेमेंट कर पायेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के यूपीआई(Unified payment Interface) का जलवा फ्रांस के एफेल टॉवर से लेकर दुनिया के कई देशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में भारत में यूपीआई सेवाएं मुहैया कराने वाले फोन पे (Phone Pay) ने सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के साथ हाथ मिलाया है. अब अगर आप सिंगापुर घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में आप वहां भी आसानी से अपने मोबाइल से पेमेंट कर सकेंगे. भारत सरकार पहले ही सिंगापुर में यूपीआई सेवाओं को शुरू कर चुकी है. 

क्‍या है दोनों कंपनियों के बीच इस समझौते में खास? 
फोन पे और सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के बीच में हुआ ये समझौता फिलहाल दो साल के लिए हुआ है. ये समझौता भारतीयों को वहां अपने खातों से पेमेंट करने की सुविधा मुहैया कराता है. फोन पे ने ये समझौता यूपीआई लिंकेज पर किया है. इससे पहले यूपीआई की सेवा फ्रांस के एफेल टॉवर में भी शुरू हो चुकी है. सबसे खास बात ये है कि इससे पहले जब जी-20 की अलग-अलग बैठकों के दौरान जर्मनी के बड़े नेता भारत आए तब उन्‍होंने भी बेंगलुरू में भी सब्जियां खरीदकर इसका इस्‍तेमाल किया था. 

इस समझौते पर क्‍या बोली फोन पे? 
दोनों कंपनियों के बीच हुई इस साझेदारी के बाद फोन पे कहा है कि ये रणनीतिक समझौता 2 साल के लिए किया गया है. इस समझौते के तहत सिंगापुर के अलग-अलग पर्यटन केन्‍दों पर अब भारतीय पर्यटक आसानी से अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे. फोन पे भारत की एक डेकाकार्न कंपनी है. डेकाकार्न कंपनी वो होती है जिसकी वैल्‍यू 10 अरब डॉलर या उससे ज्‍यादा होती है. 

फटाफट सुरक्षित तरीके से हो सकेगी पेमेंट 
सिंगापुर टूरिज्‍म बोर्ड की सीईओ मेलिसा ओउ ने इस साझेदारी पर अपनी बात कहते हुए कहा कि ये साझेदारी सिंगापुर में आने वाले और तकनीक को जानने वाले लोगों को काफी मदद करेगी. इससे उनका अनुभव और भी बेहतर होगा और वो हम उसे और भी बेहतर बनाना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि सिंगापुर में आने वाले भारतीय अब 8000 से ज्‍यादा व्‍यापारियों बीच अपने मोबाइल ऐप फोन पे से पेमेंट कर पाएंगे बिना किसी रूकावट के पेमेंट कर पाएंगे. फोन पे मौजूदा समय में 230 मिलियन से अधिक का रोज का लेन देन करता है. 

ये भी पढ़ें: BCCI ने IPL की इस टीम पर लगाया लाखों का जुर्माना, कारण जान रह जाएंगे हैरान
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago