✕

होम / बिजनेस / निजीकरण पर पीछे नहीं हटेगी मोदी सरकार, अब इन 11 एयरपोर्ट्स की बारी! 

निजीकरण पर पीछे नहीं हटेगी मोदी सरकार, अब इन 11 एयरपोर्ट्स की बारी! 

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मोदी सरकार देश के 11 हवाईअड्डों को निजी हाथों में सौंपने वाली है. इनके लिए जल्द बोली आमंत्रित की जाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सहयोगियों के कंधों पर खड़ी मोदी सरकार सरकारी संपत्तियों के निजीकरण से पीछे हटने वाली नहीं है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में एयरपोर्ट निजीकरण का तीसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है. इस चरण में 11 एयरपोर्ट्स के लिए जल्द बोली मंगाई जा सकती है. इससे पहले मोदी सरकार कई हवाईअड्डों को निजी हाथों में सौंप चुकी है. गौतम अडानी के पास 7 एयरपोर्ट्स की कमान है. मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मेंग्लुरु, गुवाहाटी और तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट का मैनेजमेंट अडानी की कंपनी अडानी एयरपोर्ट संभालती है.

AAI बेच सकती है हिस्सेदारी
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार 11 एयरपोर्ट्स के लिए जल्द बोली मंगवा सकती है. इसमें बेंगलुरु जैसे बड़े हवाईअड्डों के साथ-साथ छोटे एयरपोर्ट्स भी शामिल होंगे. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) इन एयरपोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. सरकार बड़े हवाईअड्डों का कुछ छोटे एयरपोर्ट्स के साथ एक पैकेज के रूप में निजीकरण कर सकती है. इसकी पूरी संभावना है कि अडानी समूह सबसे ज्यादा एयरपोर्ट्स पर दांव लगाए. अडानी एयरपोर्ट्स के पास इस सेक्टर में काफी अनुभव है और कंपनी कई बड़े हवाईअड्डे भी संभाल रही है.    

इन एयरपोर्ट्स का भी नाम
माना जा रहा है कि सरकार मध्यप्रदेश के इंदौर के साथ-साथ भुवनेश्वर, रायपुर, अमृतसर, वाराणसी, कुशीनगर, गया, हुबली और औरंगाबाद जैसे छोटे एयरपोर्ट को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में इस संबंध में एक प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है. बता दें कि मोदी सरकार ने अपने पिछले दो कार्यकाल में सरकारी संपत्तियों के निजीकरण को काफी बढ़ावा दिया है. सरकार के इस कदम का व्यापक स्तर पर विरोध भी हुआ, लेकिन उसने विरोध को अनसुना कर दिया. पिछली बार भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई थी, जबकि इस बार उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. 

...तो तेज हो जाएगी रफ़्तार
जानकार मानते हैं कि यदि सरकार एयरपोर्ट्स के निजीकरण पर आगे बढ़ने में सफल रही है. सहयोगियों की तरफ से उसे इस संबंध में कोई परेशानी नहीं होती, तो फिर दूसरी सरकारी संपत्तियों को बेचने की योजना भी रफ़्तार पकड़ सकती है. सरकार IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है. इस बैंक में सरकार के पास 49.24% और एलआईसी की 45.48% हिस्सेदारी है. हालांकि, पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को बेचने की योजना सरकार ने फिलहाल के लिए टाल दी है. हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि BPCL के निजीकरण की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि उच्च राजस्व अर्जित करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचने की जरूरत नहीं है. BPCL ने पहली तीन तिमाहियों में जो मुनाफा कमाया है, वो उसकी हिस्सेदारी बेचकर मिलने वाली राशि से अधिक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.