✕

होम / बिजनेस / अब इस चिप बनाने वाली कंपनी में चली छंटनी की तलवार, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अब इस चिप बनाने वाली कंपनी में चली छंटनी की तलवार, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

कथित तौर पर छंटनी से कंपनी के मुख्यालय सहित सैन डिएगो में 16 सुविधाओं के कर्मचारी प्रभावित होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की दिग्गज कंपनियों खासकर टेक सेक्टर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है स्मार्टफोन के लिए चिप बनाने वाली क्वालकॉम (Qualcomm) का. खबरों के अनुसार, स्मार्टफोन चिप मैन्यु्फैक्चर करने वाली सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक क्वालकॉम छंटनी करने जा रही है. छंटनी की गाज कंपनी के 226 कर्मचारियों पर गिरने वाली है. कंपनी ने इसकी सूचना कैलिफोर्निया वार्न (वर्कर एडजस्टमेंट एंड रीट्रेनिंग नोटिफिकेशन) एक्ट के तहत दी है. 

इन कर्मचारियों पर गिर रही है गाज

क्वालकॉम यह छंटनी सैन डिएगो में स्थित अपनी 16 फैसिलिटीज से करने वाली है. छंटनी का असर कंपनी के हेडक्वार्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर भी पड़ने वाला है. कंपनी के हेडक्वार्टर में साइबरसिक्योरिटी टीम भी काम करती है, लेकिन अभी कंपनी ने इस बारे में कोई डिटेल नहीं दी है कि क्या छंटनी का असर इस टीम पर भी होगा.

कंपनी ने बताया छंटनी का ये कारण

टेक क्रंच की एक रिपोर्ट में कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि छंटनी कारोबार करने की रणनीति में बदलाव के कारण की जा रही है. प्रवक्ता का कहना है- बिजनेस की सामान्य प्रक्रिया के तहत हम अपने निवेश, संसाधन और प्रतिभा को इस तरह से अलाइन करने को प्राथमिकता देते हैं कि हम डायवर्सिफिकेशन के अप्रत्याशित अवसरों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें.

इस साल हो चुकी है इतनी छंटनी

इससे पहले अगस्त महीने के दौरान इंटेल, सिस्को और आईबीएम जैसी बड़ी कंपनियों ने छंटनी की थी. इंटेल ने 15 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. वहीं सिस्को ने 6 हजार कर्मचारियों और आईबीएम ने 1 हजार कर्मचारियों को काम से बाहर करने के निर्णय की जानकारी दी थी. अगस्त महीने के दौरान विभिन्न कंपनियों के द्वारा 27 हजार कर्मचारियों की छंटनी की गई थी और उसके साथ ही इस साल की छंटनी का आंकड़ा 1 लाख 36 हजार पर पहुंच गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित