होम / बिजनेस / अर्थव्‍यवस्‍था में अब इस पायदान के नजदीक पहुंचा भारत 

अर्थव्‍यवस्‍था में अब इस पायदान के नजदीक पहुंचा भारत 

मौजूदा समय में टॉप फाइव देशों में भारत पांचवे नंबर पर है जबकि चौथे नंबर पर जर्मनी है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनियाभर के बाजारों में भले ही सुस्‍ती का दौर छाया हुआ हो लेकिन भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था इन दिनों दिन दूनी और रात चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अर्थव्‍यव्‍स्‍था के ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसने भारत के लिए कई मायनों पर अच्‍छी खबर ला दी है. भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी. दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. भारत को अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान कहा जा रहा है.

वित्‍त मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 
वित्‍त मंत्री की ओर से इस मामले में ट्वीट किया गया है. इस ट्वीट में लिखा है कि भारत की जीडीपी 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी. दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. भारत का अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान है.

जीडीपी में हुआ कितना इजाफा 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऑफिस के एक आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2023 में 3.75 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था. वित्त मंत्रालय के ट्वीट में आगे उल्लेख किया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है और मौजूदा मूल्य के संदर्भ में इसकी जीडीपी 3,737 बिलियन अमरीकी डॉलर है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 26,854 बिलियन अमरीकी डॉलर, चीन के 19,374 बिलियन अमरीकी डॉलर और जर्मनी के 4,309 बिलियन अमरीकी डॉलर से कम है. मौजूदा कीमतों पर भारत का सकल घरेलू उत्पाद ब्रिटेन के 3,159 अरब अमेरिकी डॉलर, फ्रांस के 2,924 अरब अमेरिकी डॉलर, कनाडा के 2,089 अरब अमेरिकी डॉलर, रूस के 1,840 अरब अमेरिकी डॉलर और ऑस्ट्रेलिया के 1,550 अरब अमेरिकी डॉलर से ऊपर है. इस बीच, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रविवार को जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6 प्रतिशत से 6.3 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान लगाया है.

अब चौथे स्‍थान के नजदीक पहुंचा भारत 
भारत ने अभी पिछले साल सितंबर में ही 6 वें स्‍थान से पांचवे स्‍थान का सफर तय किया था. जब उसने ब्रिटेन को पछाड़ा था. लेकिन सिर्फ 9 महीनों के सफर में भारत की अर्थवरूवस्‍था अब ठीक चौथे पायदान पर खड़े जर्मनी के पीछे आकर खड़ी हो गई है. मौजूदा समय में जर्मनी की अर्थव्‍यवस्‍था 4.03 ट्रिलियन डॉलर है जबकि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 3.75 ट्रिलियन तक जा पहुंची है. अब जानकारों का मानना है कि भारत की ग्रोथ अगर आगे भी बरकरार रहती है तो आने वाले समय में भारत जर्मनी को भी पीछे कर सकता है. मूडीज ने भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को 6.3 प्रतिशत की ग्रोथ की भविष्‍यवाणी की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

17 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

17 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

18 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

19 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

1 hour ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

1 hour ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

1 hour ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

17 hours ago