होम / बिजनेस / अब आरबीआई ने इस कंपनी के सीईओ को भेजा छुट्टियों पर, ये रही इसकी वजह

अब आरबीआई ने इस कंपनी के सीईओ को भेजा छुट्टियों पर, ये रही इसकी वजह

कंपनी पहले से ही एक नए एमडी और सीईओ की तलाश कर रही थी लेकिन अब आरबीआई ने पीटीसी फाइनेंशियल के सर्विसेज के सीईओ को छुटटी पर भेजकर बड़ा कदम उठा दिया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

अलग-अलग तरह की फाइनेंशियल सर्विसेज में हो रही अनियमित्‍ताओं लेकर आरबीआई लगातार कदम उठा रहा है. आरबीआई किसी पर जुर्माना लगा रहा है तो किसी पर वो इससे भी सख्‍त कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में अब उसने पीटीसी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ को छुट्टियों पर भेज दिया है. ये कदम आरबीआई की ओर से इसलिए उठाया गया है क्‍योंकि उन पर कई तरह की अनियमित्‍ताएं का आरोप है. कंपनी ने उनकी जगह फिलहाल नए व्‍यक्ति को उनकी जिम्‍मेदारी दे दी है. 

आखिर क्‍या रही  छुट्टियों पर भेजने की वजह 
जनवरी 2023 में, पवन सिंह को शेयरधारकों की सहमति से बोर्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था. कॉरपोरेट अनियमित्‍ता के आरोपों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी और सीईओ पवन सिंह को इसके कारण छुट्टियों पर भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने बोर्ड को एमडी को छुट्टियों पर जाने के लिए कहने का निर्देश दिया है. जनवरी 2023 में, पवन सिंह को बोर्ड के सदस्यों की सहमति से बोर्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था.

 पीटीसी में पहले से हो रही है नए सीईओ की तलाश 
पीटीसी फाइनेंशियल में पहले से ही बोर्ड के लिए नए एमडी और सीईओ के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. एक प्रमुख मीडिया कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, यह आदेश आरबीआई द्वारा सोमवार को जारी किया गया था. इससे पहले जनवरी में आरबीआई की ओर से इस अनियमित्‍ता पर उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. आरबीआई के आदेश के बाद बोर्ड ने भी  मामले को आगे बढ़ाया. पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज को भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है और एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध किया गया है. आरबीआई के इन निर्देशों के बाद कंपनी के बोर्ड ने नया सीईओ नियुक्‍त होने तक महेन्‍द्र लोडा को उनकी जगह डॉयरेक्‍टर फाइनेंस सीएफओ उनकी जगह कामकाज को देखेगें. 

क्‍यों हो रही है कंपनी के खिलाफ जांच पड़ताल 

पीटीसी इंडिया लिमिटेड की गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा शाखा पीएफएस 19 जनवरी, 2022 से जांच के दायरे में है, जब इसके तीन स्वतंत्र निदेशकों ने शासन और अनुपालन में खामियों पर चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली एक कंपनी है. ये आरबीआई के साथ जुड़ी हुई एक एनबीएफसी है. जो इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़ी कंपनियों को लोन देने का काम करती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

4 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

5 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

7 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

5 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

4 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

8 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

5 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

7 hours ago