होम / बिजनेस / अब Paytm ने Paytm Payment Bank को लेकर उठाया ये कदम, क्‍या है आज शेयरों की स्थिति 

अब Paytm ने paytm payment Bank को लेकर उठाया ये कदम, क्‍या है आज शेयरों की स्थिति 

पेटीएम के लिए ये कदम उठाना इसलिए भी जरूरी है क्‍योंकि अगर उसे अपनी मर्चेंट सेवाओं को पहले की तरह जारी रखना है तो ऐसा करना पड़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

संकटों का सामना कर रहे Paytm समूह ने अब बहाली की दिशा में एक और कदम उठाया है. Paytm और Paytm Payment Bank दोनों ने अपने समन्‍वय से इंटरकनेक्‍शन खत्‍म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कंपनी की ओर से ये जानकारी दी गई है कि दोनों ने अपने ऑपरेशन को अलग करने का निर्णय लिया है. इस कार्रवाई के बाद जहां Paytm अलग यूनिट के तौर पर काम करेगा और Paytm payment Bank अलग तरह से काम करेगा. 

दोनों कंपनियों पर क्‍या पड़ेगा फर्क? 
एक्‍सचेंज फाइलिंग में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि Paytm और Paytm payment Bank ने आपसी समन्‍वय अलग तरीके से काम करने का निर्णय लिया है. Paytm payment Bank के शेयर होल्‍डरों ने, शेयरहोल्‍डर एग्रीमेंट को सरल बनाने की प्रक्रिया के लिए सहमति दे दी है. इस संबंध में one97 corporation Limited के बोर्ड ने भी सहमति दे दी है. ये सहमति 1 मार्च 2024 को दी गई है. पेटीएम ने पहले ही कह दिया था कि वो नए बैंकों के साथ अपनी साझेदारी को लेकर काम कर रहा है. 

आखिर ये कदम पेटीएम के लिए क्‍यों है जरूरी? 
RBI ने भले ही Paytm payment Bank के खिलाफ कार्रवाई की है लेकिन Paytm का ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेगा. पेटीएम के लिए दूसरे बैंकों के साथ साझेदारी करना इसलिए भी जरूरी है क्‍योंकि इससे उसकी मर्चेंट सविसेज पहले की तरह जारी रहेंगी. सबसे खास बात ये है कि इसी कड़ी में पेटीएम ने अपने नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में शिफ्ट किया है. इन सेवाओं में Paytm App, paytm QR, Paytm Soundbox, और paytm Sound Box शामिल हैं. पेटीएम इसकी जानकारी 1 फरवरी को ही स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दे चुका है. 

विजय शेखर शर्मा हो चुके हैं अलग 
विजय शेख शर्मा पेटीएम पेमेंट बैंक से पहले ही अलग हो चुके हैं. इस कंपनी का ऑपरेशन अब नए गठित बोर्ड के हाथों में है. इस बोर्ड में  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और सेवानिवृत्त आईएएस रजनी शेखरी सिब्बल शामिल हैं.  शुक्रवार को शेयर बाजार में पेटीएम का शेयर हरे निशान में दिखाई दिया और 421.15 पर कारोबार कर रहा है. शेयर में 4.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें: ब्‍लॉकचेन Unicorn 5ire Bags को इस कंपनी से मिली फंडिंग
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago