होम / बिजनेस / इस कंपनी ने एक साथ 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिया ये तर्क

इस कंपनी ने एक साथ 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिया ये तर्क

नए साल में भी छंटनी का सिलसिला लगातार जारी है. अब कैब एग्रीगेटर ओला ने एक साथ अपने 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नए साल में अपने कई कर्मचारियों को बेरोजगार करने वाली कंपनियों की लिस्ट कैब एग्रीगेटर ओला (Ola) भी शामिल हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला ने अपनी टेक और प्रोडक्ट टीम से करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. दरअसल, ओला अपनी पूरी टीम में बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर इंजीनियरिंग सेक्शन पर दिखाई दे रहा है.

क्या कहना है कंपनी का?
छंटनी की जद में आने वाले कर्मचारी ओला कैब्स (Ola Cabs), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) और ओला फाइनेंशयिल सर्विसेज (Ola Finanical Services) से जुड़े हुए हैं. यह छंटनी कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत हुई है. कंपनी का कहना है कि एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए समय-समय पर टीम में बदलाव किए जाते रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स बताया गया है कि इंजीनियरिंग और डिजाइन सेक्शन में नई हायरिंग भी जारी रहेगी. इसमें सीनियर पदों पर भी भर्ती की जाएगी.

नियमों के तहत छंटनी
जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, उन्हें उनके नोटिस पीरियड के हिसाब से सेवरन्स पैकेज दिया जाएगा. बता दें कि ओला पिछले साल से ही कॉस्ट-कटिंग पर फोकस कर रही है. इसके लिए छंटनी के अलावा, इंफोटेनमेंट सर्विस ओला प्ले (Ola Play), सेकंड हैंड कारों के प्लेटफॉर्म (Ola Cars) और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओला डैश (Ola Dash) को बंद किया गया है. इसके साथ ही कंपनी एवेल फाइनेंस ऐप (Avail Finance App) को भी बंद कर रही है. माना जा रहा है कि छंटनी का दौर कंपनी में आगे भी चलता रहेगा.

McDonald's भी चलाएगी कैंची
हाल ही में, खबर आई थी कि दिग्गज फास्ट फूड कंपनी McDonald's अपनी वर्कफोर्स में कटौती करने जा रही है. कंपनी के सीईओ Chris Kempczinski ने कहा था कि कंपनी का फोकस रेस्टोरेंट चेन का विस्तार करना है. साथ ही, कंपनी छंटनी की योजना भी बना रही है. McDonald's के सीईओ ने कहा था कि मौजूदा समय में जो पद हैं या तो उन्हें हटा दिया जाएगा या फिर दूसरे पद के साथ जोड़ा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि छंटनी खर्च में कटौती के लिए नहीं की जा रही, बल्कि कंपनी की योजना वर्कफोर्स के सही इस्तेमाल की है. कंपनी एफिशिएंट तरीक से वर्कफोर्स का इस्तेमाल करेगी. हालांकि, माना जा रहा है कि वैश्विक हालातों को देखते हुए कंपनी कॉस्ट कटिंग करना छह रही है और छंटनी उसी का हिस्सा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

15 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

18 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

18 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 day ago


बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago