होम / बिजनेस / अब Google से फिर आई बड़े Layoff की खबर, इस वजह से निकाल रही है कंपनी

अब Google से फिर आई बड़े Layoff की खबर, इस वजह से निकाल रही है कंपनी

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि गूगल 2024 में 30000 से ज्‍यादा नौकरियों में कमी कर सकता है. क्‍योंकि दुनियाभर की ज्‍यादातर कंपनियां अपने खर्चे में कमी कर रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर की कई कंपनियां इस साल में अभी तक ले ऑफ का एलान कर चुकी हैं, उसी कड़ी में अब टेक सेक्‍टर की बड़ी कंपनी गूगल फिर से ले ऑफ करने जा रही है. गूगल अब आने वाले समय में उसकी विज्ञापन बिक्री टीम से वैश्विक स्‍तर पर कुछ सौ भूमिकाओं को समाप्‍त करने जा रही है. इससे पहले गूगल अपने डिजिटल, हार्डवेयर और इंजीनियरिंग टीमों से 1000 से ज्‍यादा लोगों को बाहर कर चुका है. 

Google ने इस पर क्‍या कहा? 
Google के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष फिलिप शिंडलर के ज्ञापन के अनुसार, कंपनी की ओर से की जा रही ये छंटनी ग्राहक बिक्री इकाई को प्रभावित करेगी. ये टीम बड़े व्‍यवसायों को विज्ञापन बेचने का करती है. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में छोटे विज्ञापनों को बेचने वाली टीम अब इस टीम का काम करेगी. दरअसल गूगल में विज्ञापन बिक्री टीम हमेशा ही इस तरीके के प्रोसेस से गुजरती है. गूगल के प्रवक्‍ता क्रिस पप्‍पस का कहना है कि हम ग्राहकों की आवश्‍यकताओ को पूरा करने के लिए एक बेहतर टीम चाहते हैं. इसी बदलाव के चलते दुनियाभर में कई भूमिकाओं को समाप्‍त कर रही है. 

इस ले ऑफ की ये है वजह 
इस ले ऑफ से पहले कंपनी अपनी दूसरी यूनिट से 1000 से ज्‍यादा कर्मचारियों को अलविदा कह चुकी है. कंपनी अपने खर्चों में बचत को लेकर इस तरह की छंटनी कर रही है. कंपनी ने ये भी कहा कि साल 2023 की शुरुआत में भी हमने अपनी कई टीमों की क्षमता में इजाफा करने के लिए इस तरह का कदम उठाया था. कंपनी ने ये भी कहा कि कुछ टीमें अभी भी इन बदलावों को लागू कर रही हैं जिसके कारण दुर्भाग्‍यवश इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 

क्‍या AI से और जाने वाली हैं नौकरियां? 
इस साल में अब तक हो रही गूगल की ये दूसरी छंटनी बता रही है कि 2024 में और भी कई नौकरियों पर संकट बना हुआ है. कंपनियां लगातार अपने खर्चों को कम करने का प्रयास कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ संगठनों की रिपोर्ट बता रही है कि गूगल 2024 में 30000 नौकरियों में कमी कर सकता है. सबसे बड़ी बात ये भी है कि कंपनियां AI संचालित टूल पर ज्‍यादा निर्भर कर रही हैं, जो खुद से नए विज्ञापन को सुझा सकती हैं और थोड़े बदलावों और मानवीय हस्‍तक्षेप के साथ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती हैं. 
 
ये भी पढ़ें: RBI गवर्नर शक्तिदास ने बताया रुपये को अंतराष्‍ट्रीय मुद्रा बनाने का क्‍या है मतलब

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

19 hours ago