✕

होम / बिजनेस / अब म्यूचुअल फंड बाजार में उतरेंगे मुकेश अंबानी, SEBI से मिली मंजूरी

अब म्यूचुअल फंड बाजार में उतरेंगे मुकेश अंबानी, SEBI से मिली मंजूरी

मुकेश अंबानी की ब्लैकरॉक जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनी के साथ साझेदारी, डिजिटल रणनीति और बड़ी पूंजी के साथ MF निवेश के परिदृश्य को नया आयाम दे सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Financial Services Limited और अमेरिका की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock के ज्वाइंट वेंचर Jio BlackRock Asset Management Private Limited को भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में कारोबार करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. इस कदम के साथ ही जियो ब्लैकरॉक जल्द ही भारतीय निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड उत्पाद पेश करेगा.

शेयरों में दिखी जोरदार तेजी
सेबी की मंजूरी की खबर आते ही बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. मंगलवार को Jio Financial Services Ltd के शेयर 3.46% की तेजी के साथ 291.50 रुपये पर बंद हुए थे. इससे यह साफ है कि निवेशकों को कंपनी के इस नए कदम से बड़ी उम्मीदें हैं.

सीईओ बने सिड स्वामीनाथन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने सिड स्वामीनाथन को Jio BlackRock का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. स्वामीनाथन इससे पहले ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल इंडेक्स इक्विटी के प्रमुख रह चुके हैं और 1.25 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने ब्लैकरॉक में यूरोप क्षेत्र के लिए फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की भी जिम्मेदारी संभाली है.

डिजिटल-फर्स्ट रणनीति पर फोकस
ब्लैकरॉक की इंटरनेशनल प्रमुख रेचल लॉर्ड ने इस साझेदारी को लेकर कहा, "भारत में एसेट मैनेजमेंट का क्षेत्र बेहद संभावनाओं से भरा है. जियो ब्लैकरॉक का डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच भारतीय निवेशकों को संस्थागत गुणवत्ता वाले उत्पाद कम लागत पर मुहैया कराएगा. हम Jio Financial Services के साथ मिलकर देश के विकास में योगदान देने के लिए तत्पर हैं."

117 करोड़ का संयुक्त निवेश
इस साल जनवरी में Jio Financial Services Limited ने जानकारी दी थी कि ब्लैकरॉक ने इस संयुक्त उद्यम में 117 करोड़ रुपये का निवेश किया है. दोनों कंपनियों ने 50:50 साझेदारी में 5.85 करोड़ शेयर (प्रत्येक 10 रुपये मूल्य के) खरीदे हैं. शुरुआत में दोनों कंपनियों ने कुल 82.5 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई थी.

दो नई कंपनियों का गठन
Jio Financial Services ने 29 अक्टूबर 2024 को जानकारी दी थी कि उसने दो नई कंपनियां बनाई हैं, पहली Jio BlackRock Asset Management Private Limited और दूसरी Jio BlackRock Trustee Private Limited है. इन कंपनियों के ज़रिए म्यूचुअल फंड कारोबार को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago