होम / बिजनेस / अब अपनी भाषा में जानिए इस कंपनी के AI से सवाल का जवाब, ये भी हैं इसकी दूसरी खूबियां 

अब अपनी भाषा में जानिए इस कंपनी के AI से सवाल का जवाब, ये भी हैं इसकी दूसरी खूबियां 

कंपनी ने जिन इस प्‍लेटफॉर्म को दुनिया की 100 भाषाओं में लॉन्‍च किया है. उनमें से 12 भारतीय भाषाएं हैं. अब आप उनमें भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्‍तेमाल इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्‍योंकि अंग्रेजी आपको नहीं आती तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी क्यूएक्स लैब एआई (QX AI) ने भारत की जनता के लिए एआई को और अधिक सुलभ बनाने के मकसद से दुनिया का पहला हाइब्रिड जेनरेटर एआई प्लेटफॉर्म आस्क क्यूएक्स (Ask QX) पेश किया है. नोड-आधारित आर्किटेक्चर वाला ये पहला, Ask QX दुनिया की 100 से भी ज्‍यादा भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें 12 भारतीय भाषाएं हैं. यह एक वन-स्टॉप शॉप है जिसका उद्देश्य देश भर में और उसके बाहर भारतीयों को उनकी पसंदीदा भाषा में हर दिन GenAI की सेवाओं को देना है. 

आखिर और क्‍या खास बात है इस AI की?
आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) कंपनी क्यूएक्स लैब एआई (QX AI) कंपनी जिन 12 भाषाओं में इसे मुहैया करा रही है उनमें हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी और असमिया शामिल हैं. वहीं दुनिया की भाषाओं में अंग्रेजी के अलावा, आस्क क्यूएक्स अरबी, फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी, जर्मन, इतालवी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी और सिंहली समेत कई अन्य वैश्विक भाषाओं में भी उपलब्ध है. यह QX लैब AI की भविष्यवादी दृष्टि और भारत और मध्य पूर्व और श्रीलंका जैसे पड़ोसी बाजारों में समृद्ध भाषाई टेपेस्ट्री की गहरी समझ का प्रमाण है. कंपनी 2024 की पहली तिमाही तक इसे वीडियो और इमेज की सुविधा से लैस करने की तैयारी कर रही है. 

क्‍या बोले QX Lab के फाउंडर? 
क्यूएक्स लैब एआई QX Lab AI के सह-संस्थापक और सीईओ, तिलकराज परमार ने कहा, ‘हमें कई भाषाओं में जवाब देने की क्षमता वाले दुनिया के अग्रणी हाइब्रिड जेन एआई प्लेटफॉर्म, आस्क क्यूएक्स को पेश करते हुए खुशी हो रही है. यह नया प्लेटफॉर्म रणनीतिक रूप से भारतीय आबादी के लिए एआई तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.  लोग इसका इस्‍तेमाल अपने  दैनिक जीवन में करके अपने ज्ञान को बढ़ा पाएंगे. 8 वर्षों के समर्पित प्रयास और सावधानीपूर्वक विकास के बाद, आस्क क्यूएक्स कई भारतीय भाषाओं में अद्वितीय भाषा क्षमता और सटीकता का दावा करता है. आस्क क्यूएक्स के लिए हमारा जो दृष्टिकोण है वो ये है कि हम मौजूदा अंतर को पाटना चाहते हैं और यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एआई की परिवर्तनकारी क्षमता सभी के लिए सुलभ है, न कि कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों तक ही ये सीमित है. आस्क क्यूएक्स के लॉन्‍च का मकसद भारत में सबको इसकी सेवाओं का उनकी भाषा में लाभ देना और उन्‍नति में सहायक बनना है. 

क्‍या बोले कंपनी के मुख्‍य रणनीतिकर्ता?  
क्यूएक्स लैब एआई के सह-संस्थापक और मुख्य रणनीति अधिकारी अर्जुन प्रसाद, ने इस मौके पर कहा, ‘हमने जनता को न्यायसंगत एआई पहुंच प्रदान करने के लक्ष्य के साथ क्यूएक्स लैब एआई और आस्क क्यूएक्स की कल्पना की है. हम एक ऐसा उत्पाद विकसित करना चाहते थे जो भारत के हर कोने में उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंद की भाषा में सेवा प्रदान करे.

इसके अलावा, हम केवल किसी उत्पाद की घोषणा नहीं करना चाहते थे, बल्कि लॉन्च के समय एक पूरी तरह काम करने वाले प्‍लेटफॉर्म को तैयार करना चाहते थे. हमारी इसे लेकर कोशिश ये थी कि हम एक वर्किंग प्‍लेटफॉर्म आपके सामने लेकर आएं न कि किसी तरह का वायदा करें. हम मानते हैं कि 100 से ज्‍यादा भाषाओं में आस्क क्यूएक्स की शुरुआत, पहले से ही 8 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंच, देश के अलग-अलग भाषाओं से जुड़े लोगों और समुदायों को सशक्‍त बनाने का काम करेगी., हमने भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से साझेदारी की है, जिसकी हम जल्द ही घोषणा करेंगे, और भारत और भारत के बीच एआई अंतर को पाटने को लेकर उत्साहित हैं. 

ये भी पढ़ें: दोस्त बनते-बनते बने दुश्मन: Zee से जंग में Sony को लगा पहला झटका!
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago