✕

होम / बिजनेस / अब करन जौहर और राहुल द्रविड़ का भी आया Swiggy पर दिल, IPO से पहले ही किया निवेश

अब करन जौहर और राहुल द्रविड़ का भी आया Swiggy पर दिल, IPO से पहले ही किया निवेश

करन जौहर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने भी स्विगी में इंवेस्ट किया है. स्विगी को आईपीओ लाने के लिए अब सेबी से मंजूरी मिल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को बाजार नियामक सेबी की हरी झंडी मिल गई है. इस आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उससे पहले क्रिकेट से लेकर सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों में स्विगी का शेयर खरीदने की होड़ मची हुई है. राहुल द्रविड़ से लेकर अमिताभ बच्चन तक स्विगी में आईपीओ से पहले इन्वेस्ट कर चुके हैं.

नामी हस्तियों ने खरीदे 2 लाख शेयर

स्विगी के आईपीओ को लेकर पहले ही बाजार में माहौल बना हुआ है. कंपनी को प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कई बड़ी हस्तियों से निवेश मिल चुका है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनलिस्टेड मार्केट में स्विगी के करीब 2 लाख शेयर पहले ही विभिन्न सेलेब्रिटीज के द्वारा खरीदे जा चुके हैं. रिपोर्ट में डील से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि स्विगी को हाल-फिलहाल में कई बड़े लोगों से निवेश मिले हैं.

ये सेलेब्रिटी कर चुके हैं स्विगी में निवेश

स्विगी के आईपीओ से पहले उसके शेयरों में पैसे लगाने वाले लोगों में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जहीर खान, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर, एक्टर आशीष चौधरी के नाम शामिल हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने पहले ही स्विगी के निवेशकों में शामिल हैं. उद्यमी रितेश मलिक भी स्विगी में प्री-आईपीओ इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं.

दिग्गज निवेशक भी जता चुके हैं भरोसा

स्विगी के ऊपर आईपीओ से पहले कई बड़े इन्वेस्टर भी भरोसा दिखा चुके हैं. आईपीओ की योजना से पहले स्विगी ने विभिन्न फंडिंग राउंड में सॉफ्टबैंक विजन फंड, एक्सेल और प्रोसस जैसे ग्लोबल वेंचर कैपिटल फर्म से निवेश जुटाया था. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल भी स्विगी में हिस्सेदारी खरीद चुके हैं. वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान कंपोजिट्स ने भी स्विगी में निवेश किया है.

नवंबर में आ सकता है इतना बड़ा आईपीओ

स्विगी अपने प्रस्तावित आईपीओ के जरिए बाजार से 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाने का प्रयास करने वाली है. यानी भारतीय करेंसी में आईपीओ का साइज 8,350 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहने वाला है. इस तरह स्विगी का नाम भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप आईपीओ में शामिल हो जाएगा. खबरों के अनुसार, स्विगी के आईपीओ के ड्राफ्ट को सेबी की मंजूरी मिल गई है. कंपनी नवंबर की शुरुआत में अपना आईपीओ लेकर आ सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

8 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

9 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

5 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित