होम / बिजनेस / अब गौतम अडानी की कंपनी करने जा रही है ये बड़ा काम, जानेंगें तो चौंक जाएंगे

अब गौतम अडानी की कंपनी करने जा रही है ये बड़ा काम, जानेंगें तो चौंक जाएंगे

गौतम अडानी की कंपनी हमेशा से ही बड़ा करने में विश्‍वास करती है. इससे पहले उनकी कंपनी सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी और अब भी वो कुछ बड़ा लेकर आने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की जाने-माने रईस गौतम अडानी अब एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर रकम जुटाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी कंपनी शेयर बाजार में आईपीओ लाने के बाद अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ लाने की तैयारी कर रही है. जिसे बजट से पहले लॉन्‍च करने की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है. इससे पहले अडानी समूह जनवरी 2022 में 3600 करोड़ रुपए का आईपीओ लेकर आया था जिसके जरिए निवेशक मालामाल हो गए थे.

कितना बड़ा है ये एफपीओ 

बीते कुछ सालों में शेयर बाजार में अलग-अलग कंपनियों के आईपीओ आने की रफ्तार बढ़ गई है. कई कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र से पैसा जुटाने के लिए अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं. किसी को अच्छी सफलता हाथ लगती है तो किसी को निराशा हाथ लगती है. लेकिन देश के जाने-माने रईस गौतम अडानी की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अब आम बजट से पहले फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर जिसे शॉर्ट में एफपीओ भी कहते हैं उसे लॉन्च करने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह कहा गया है अडानी समूह बजट से पहले इस एफपीओ को ला सकता है.

हजारों करोड़ में होगी एफपीओ की कीमत

अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के एफपीओ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया है कि अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ 20,000 करोड़ रुपए का हो सकता है. कंपनी की योजना है कि वह इस रकम को दो हिस्सों में जुटाएगी, जिसके पहले चरण में 10,000 करोड़ रुपए की रकम जुटाई जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैश्विक निवेशकों की प्रतिक्रिया इसे लेकर बेहतरीन है तो ऐसे में कंपनी को इससे काफी उम्मीद है. खबर यह भी आ रही है कि कंपनी केंद्रीय बजट से पहले इस एफपीओ को लेकर आ सकती है. हालांकि अडानी इंटरप्राइजेज की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

अब तक का सबसे बड़ा हो सकता है एफपीओ

देश के जानी-माने उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के बारे में कहा यह जा रहा है कि वह अब तक का देश का सबसे बड़ा एफपीओ लॉन्च कर सकते हैं. इसकी कीमत 20,000 करोड रुपए हो सकती है. इससे पहले जुलाई 2020 में प्राइवेट सेक्टर के नामी बैंक यस बैंक ने 15000 करोड रुपए का एफपीओ लॉन्‍च किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

14 hours ago