✕

होम / बिजनेस / अब LIC में भी आने वाली है डिजिटल क्रांति! इसके लिए Infosys को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अब LIC में भी आने वाली है डिजिटल क्रांति! इसके लिए Infosys को मिली बड़ी जिम्मेदारी

LIC ने अपने नेक्स्ट लेवल के डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाकर अपने डिजिटल रूपांतरण को आगे बढ़ाने के लिए इंफोसिस को चुना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है. इसके लिए कंपनी ने देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस से हाथ मिलाया है. ऐसे में एलआईसी के ग्राहक बैंकों की डिजिटल सेवा की तरह एलआईसी में भी डिजिटल सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे. एलआईसी के ग्राहकों को अभी तक कई तरह की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए होम ब्रांच जाना पड़ता है. वहीं इसके उलट बैंक के ग्राहक ऐसी कई सेवाएं देश की किसी भी ब्रांच में जाकर ले सकते हैं, इसके लिए होम ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

LIC ने इस बारे में जानकारी दी

इंफोसिस देश के कई बैंकों और दूसरे संस्थानों को अपनी सेवाएं मुहैया कराती है. इंफोसिस का SaaS (Software-as-a-Service) सॉफ्टवेयर कई बैंक इस्तेमाल करते हैं. वहीं ऑइल एंड गैस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां भी इंफोसिस की ओर से तैयार किया गया सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करती हैं. इनके अलावा हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग समेत कई और सेक्टर में भी इंफोसिस के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए जाते हैं. एलआईसी ने एक प्रेस रीलीज जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है.

एलआईसी के लिए क्या करेगी इंफोसिस?

एलआईसी DIVE (Digital Innovation and Value Enhancement) नाम से एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम शुरू किया है। एलआईसी का प्लान DIVE प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से अपने कस्टमर, फील्ड फोर्स, पार्टनर और एम्प्लॉई को नया अनुभव देना है. एलआईसी ने अपने इस नए और अत्याधुनिक नेक्स्टजेन डिजिटल प्लेटफॉर्म DIVE के निर्माण के लिए इंफोसिस को नियुक्त किया है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म मॉड्यूलर फ्लेक्सिबल और क्लाउड-नेटिव होगा.

मिलेंगी ये सुविधाएं
•    यह प्लेटफॉर्म एलआईसी के लिए कस्टमर एंड सेल्स सुपर ऐप, पोर्टल और डिजिटल ब्रांच जैसे हाई वैल्यू वाले बिजनस एप्लिकेशंस के निर्माण की नींव रखेगा.
•    कस्टमर को इंटीग्रेटेड एंड-टू-एंड डिजिटल इंश्योरेंस समेत कई तरह की सेवाएं मिलेंगी.
•    इस प्लेटफॉर्म के जरिए ब्रांच एम्प्लॉई के लिए डिजिटल फ्रंट-एंड प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी.

नई टेक्नॉलजी इस्तेमाल करने पर जोर

इस बारे में एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि उनका लक्ष्य एलआईसी को जीवन बीमा समाधान प्रदान करने वाली ऐसी संस्था में बदलना है जो टेक्नॉलजी के इस्तेमाल पर जोर देती है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों समेत अन्य को विश्व स्तरीय डिजिटल सुविधाएं देने के लिए एलआईसी ने इंफोसिस के साथ साझेदारी की है, उन्होंने कहा कि टेक्नॉलजी हमें अपने ग्राहकों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने और देश के एडवांस डिजिटल इको-सिस्टम का लाभ उठाकर बेहतर सेवा देने में मदद कर सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित