होम / बिजनेस / अब इस कंपनी में अपनी भागीदारी बेचने जा रही है BYJU’s वो भी इतने करोड़ के घाटे में 

अब इस कंपनी में अपनी भागीदारी बेचने जा रही है BYJU’s वो भी इतने करोड़ के घाटे में 

कोरोना काल कंपनी के लिए गोल्‍डन टाइम बनकर आया. कंपनी ने इस दौरान यूनिकॉर्न बनने के साथ-साथ टीम इंडिया की जरसी में भी जगह बनाने में कामयाब रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 संकटग्रस्‍त BYJU’s अमेरिका में चलाए जाने वाले डिजिटल रीडिंग एप एपिक में अपनी भागीदारी को बेचने जा रही है. कंपनी अपने टर्म लोन को चुकाने के लिए इस हिस्‍सेदारी को बेचने जा रही है. BYJU’s से एपिक में इस हिस्‍सेदारी को जोफ्रे कैपिटल को लगभग 400 मिलियन डॉलर में बेचने को लेकर बातचीत कर रही है. माना जा रहा है एपिक में अपनी भागीदारी को बेचने के बाद BYJU’s को 1.2 बिलियन के कर्ज को चुकाने में काफी मदद मिलेगी.

इन लोगों ने भी खरीद को लेकर दिखाई है दिलचस्‍पी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीलमेकर्स मोएलिस एंड कंपनी एपिक के लिए बिक्री प्रक्रिया चला रही है. माना जा रहा है कि आने इस महीने के आखिरी में ये पूरी डील क्‍लोज हो सकती है. हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है. BYJU’s ने एपिक को 500 मिलियन डॉलर में खरीदा था. यूएस स्थिति कंपनी एपिक अपने इस ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर 40,000 से अधिक डिजिटल पुस्‍तकों को मुहैया कराती है. 

इस हफ्ते ही आए हैं कंपनी के नतीजे? 
 कंपनी एक साल तक अपने नतीजे जारी नहीं कर पाई. लेकिन उसके बाद एक हफ्ता पहले कंपनी ने 21-22 के नतीजे जारी किए हैं. इसमें कंपनी का राजस्‍व 3569 करोड़ और नुकसान 2406 करोड़ रुपये रहा है. BYJU’s को कई तरह की नियामक जांचों से भी गुजरना पड़ा है. यही नहीं नतीजे जारी होने के एक हफ्ते पहले कंपनी के चीफ फाइनेंस अधिकारी अजय गोयल ने इस्‍तीफा दे दिया था. यही नहीं कंपनी चीफ ऑडिटर ने भी इस्‍तीफा दे दिया था. कई कर्मचारी कंपनी लेकर ये भी कह चुके हैं कि वो ईपीएफओ का भुगतान नहीं कर रही है. लेकिन जब इस मामले में ईपीएफओ ने मामले की जांच की तो उसके बाद कर्मचारियों का पैसा जमा करा दिया गया. 

क्‍यों संकट में आई BYJU’s? 
दरअसल 2020 में कोरोना आने के बाद कंपनी को बड़ा मुनाफा हुआ. 2011 में शुरू हुआ ये वेंचर 2018 में सबसे बड़ी वैल्‍यूएशन वाली एडटेक फर्म बनते हुए यूनिकार्न बन गई. ये कंपनी के लिए वो समय रहा जब उसने एजुकेशन सेक्‍टर की कई दूसरी कंपनियों जैसे आकाश, आई रोबोट ट्यूटर, हैशलर्न व्‍हाइट जूनियर, और टॉपर जैसी कई कंपनियों का अधिग्रहण किया. लेकिन कोरोना खत्‍म होने के बाद जैसे ही कोचिंग और क्‍लॉस शुरू हुए तो कंपनी घाटे में आ गई. कंपनी का घाटा बढ़ता ही गया. तब से शुरू हुआ संकट का दौर अभी भी जारी है

टैग्स Byju’s
सम्बंधित खबरें

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

30 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

49 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

30 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

49 minutes ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

19 hours ago