✕

होम / बिजनेस / अब Apple फोन होगा सस्ता, कैमरा बनेगा और तगड़ा,  खत्म होगी चीन की चाल!

अब Apple फोन होगा सस्ता, कैमरा बनेगा और तगड़ा,  खत्म होगी चीन की चाल!

Apple भारत की दो कंपनियों से पार्टस बनाने को लेकर कर रही है बातचीत,जल्‍द हो सकता है फैसला

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि Apple के फोन से फोटो तो अच्छी आती है, लेकिन फोन बहुत महंगा है. लेकिन अब आपको आईफोन सस्ता भी मिलेगा साथ ही फोटो क्वालिटी और भी अच्छी होगी. दरअसल  Apple अपने फोन के कैमरे की असेंबली भारत की कंपनियों से करा सकता है. इसके लिए  Apple टाटा की टाइटन से लेकर मुरूगप्‍पा ग्रुप से आईफोन के कैमरा मॉड्यूल के लिए बातचीत कर रही है.अगर ये बातचीत सफल होती है तो ऐसा पहली बार होगा जब एप्‍पल(Apple) भारत की कंपनियों से अपने कैमरे की असेंबली करवाएगा. इससे एप्‍पल की चीन पर निर्भरता भी कम होगी.

डील हुई तो घटेगी आईफोन की कीमत?

IPhone के कुछ पार्ट अगर देश में यानी भारत में ही असेंबल होंगे तो इससे फोन की कीमतों में कमी आ सकती है. क्योंकि चीन से आयात कम होगा और भारत में ही प्रोडक्शन बढेगा तो कीमतें घटेंगीसाथ ही भारत में इन कंपनियों से बात बनने पर एप्‍पल की चीन की निर्भरता भी कम होने की उम्‍मीद है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, चीन के द्वारा विदेशी फोन के आयात पर नियंत्रण लगाए जाने के कारण एप्‍पल की सेल में कमी देखने को मिली थी. अब अगर सेल बढ़ेगी तो कीमतें भी कम होंगी. चीन के इस कदम से सैमसंग पिछली तिमाही के सेल के आंकड़ों में नंबर वन बन गई थी इसलिए माना जा रहा है कि Apple अपनी पोजीशन को हासिल करने के लिए कीमतें घटा सकता है.

ये भी पढ़ें: राम नवमी पर कल अयोध्या में प्रभु श्रीराम बरसाएंगे पैसा!

आखिर कहां तक पहुंची है बात?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple कंपनी की टाइटन (Titan) मुरूगप्‍पा ग्रुप (Murugappa Group) से इस मामले में बातचीत आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. दोनों समूहों से बात बनने के बाद एप्‍पल को उसके कैमरे के लिए भारत से ही पार्टस की आपूर्ति बहाल होने लगेगी.खबरें यहां तक हैं कि आने वाले एक-दो महीने में ही एप्‍पल इसे लेकर ऐलान कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो एप्‍पल के कैमरा मॉड्यूल के लिए ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय कंपनी काम करेगी.

आखिर इन दोनों से ही बातचीत क्‍यों कर रही है Apple?

सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर एप्‍पल जैसी बड़ी कंपनी इन दो कंपनियों से ही क्‍यों बात कर रही है. इसके पीछे की जो वजहें हैं उनमें सबसे अहम ये है कि इन कंपनियां इस तरह के पार्ट्स बनाने में महारत है. टाइटन मौजूदा समय में ये दुनिया की कई कंपनियों को इस तरह के कंपोनेंट मुहैया करा रही है. वहीं अगर मुरूगप्‍पा समूह की बात करें तो इस कंपनी ने नोएडा में स्थित कैमरा मॉड्यूल निर्माता मोशाइन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स (Moshine Electronics Private Limited) का अधिग्रहण कर 76% हिस्‍सेदारी खरीदकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाया है. यही नहीं दोनों कंपनियां आने वाले दिनों में सेमीकंडक्‍टर चिप के निर्माण करने वाली कपंनियों में शामिल हैं. टाटा समूह गुजरात के धौलेरा में अरबों की लागत से अपना प्‍लांट लगाकर निर्माण की तैयारी कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

6 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

7 hours ago