✕

होम / बिजनेस / नितिन कामथ ने शेयर मार्केट में गिरावट को लेकर जताई चिंता, ट्रेडिंग को लेकर कही बड़ी बात

नितिन कामथ ने शेयर मार्केट में गिरावट को लेकर जताई चिंता, ट्रेडिंग को लेकर कही बड़ी बात

शेयर बाजार में भारी गिरावट से ज़ेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत चिंतित हैं. ट्रेडिंग वॉल्यूम 30% से ज्यादा गिरा है और STT कलेक्शन ₹40,000 करोड़ तक गिर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजारों में तेज गिरावट जारी है. 28 फरवरी को आई बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी. सेंसेक्स 1,414.33 अंक टूटकर 73,198.10 पर और निफ्टी 420.35 अंक टूटकर 22.124.70 पर बंद हुआ. इस गिरावट का ब्रोकिंग इंडस्ट्री पर असर साफ दिखाई दे रहा है. स्टॉक ट्रेडिंग और ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के CEO नितिन कामथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रेडिंग गतिविधियों में बड़ी गिरावट पर रोशनी डाली है. साथ ही उन्होंने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स के कलेक्शन का भी जिक्र किया है.

क्या कहा नितिन कामथ ने?

ट्रेडिंग और ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के CEO नितिन कामथ ने लिखा 'शेयर बाजारों में आखिरकार करेक्शन आ रहा है. चूंकि बाजार चरम सीमाओं के बीच झूल रहे हैं, इसलिए वे और भी गिर सकते हैं, वैसे ही जैसे वे पीक पर पहुंचे थे. मुझे नहीं पता कि बाजार यहां से कहां जाएंगे, लेकिन मैं आपको ब्रोकिंग इंडस्ट्री के बारे में बता सकता हूं. हम ट्रेडर्स की संख्या और वॉल्यूम दोनों के मामले में भारी गिरावट देख रहे हैं.

 

भारतीय बाजार अभी भी सतही

नितिन कामथ ने अपनी पोस्ट में दो चार्ट भी शामिल किए हैं. उन्होंने लिखा, 'यह ट्रेडिंग वॉल्यूम चार्ट है. ब्रोकर्स की गतिविधि में 30% से अधिक की गिरावट है. हमने 15 साल पहले कारोबार शुरू किया था और तब से लेकर अब तक टू-टू-मार्केट सर्कुलर के साथ हम पहली बार बिजनेस में गिरावट देख रहे हैं. वॉल्यूम में गिरावट दर्शाती है कि भारतीय बाजार अभी भी कितने सतही हैं.'

साथ ही कामथ ने आगे कहा कि अगर ऐसा जारी रहा तो सरकार वित्त वर्ष FY 25/26 में STT (Securities Transaction Tax) से 40000 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाएगी. यह 80,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम से कम 50% कम है.

फरवरी में 4,000 अंकों की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के लिए फरवरी का महीना बेहद बुरा साबित हुआ. सेंसेक्स फरवरी में 4,000 अंक गिरा और पूरे महीने में 5% की गिरावट दर्ज की. BSE में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप से ₹40 लाख करोड़ साफ हो गए. निफ्टी ने अपनी अब तक की सबसे लंबी गिरावट दर्ज की. 1996 में लॉन्च होने के बाद पहली बार लगातार पांच महीने तक इसमें गिरावट देखने को मिली.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

25 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago