✕

होम / बिजनेस / NHAI ने इस कंपनी के साथ भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द, 3% से अधिक गिरे शेयर

NHAI ने इस कंपनी के साथ भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द, 3% से अधिक गिरे शेयर

Ceigall India के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि इसके एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का रद्द होना कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी Ceigall India के निवेशकों के लिए आज एक बुरी खबर आई है. नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कंपनी के ज्वाइंट वेंचर का एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. इस फैसले के चलते Ceigall India के शेयरों में 3% की गिरावट आई है, और कंपनी के निवेशक अब इस संकट का सामना कर रहे हैं. यह कदम कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब वह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी. 

ये हुआ था कॉन्ट्रैक्ट 
NHAI ने 12 मई 2022 को Ceigall India लिमिटेड और मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शंस के साथ एक ज्वाइंट वेंचर कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट किया था. यह कॉन्ट्रैक्ट पंजाब में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 'ईपीसी मोड' पर फोर-लेन ग्रीनफील्ड अमृतसर कनेक्टिविटी के निर्माण से जुड़ा हुआ था. लेकिन अब, 25 फरवरी 2025 को NHAI ने इस कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करने का फैसला लिया. इसके साथ ही, NHAI इस कॉन्ट्रैक्ट के रद्द होने पर वैल्यू के 1% के बराबर हर्जाना देने पर सहमत हो गया है. यह प्रोजेक्ट 1,071 करोड़ रुपये का था. 

पिछले एक साल में कंपनी के शेयर का प्रदर्शन  
Ceigall India के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में बेहद नकारात्मक रहा है. गुरुवार को खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 3.75% की गिरावट के साथ 258.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, 8 अगस्त 2024 को कंपनी का शेयर 425.00 रुपये पर था, जो इसके शेयरों का एक साल का रिकॉर्ड हाई था. इसके बाद, मात्र छह महीने में शेयरों में 43 प्रतिशत की गिरावट आई और 18 फरवरी 2025 को यह 241.45 रुपये पर आ गया, जो कि इसके लिए एक साल का सबसे निचला स्तर था. हालांकि, इसके बाद शेयरों ने लगभग 8% रिकवरी की, लेकिन अब भी यह एक साल के हाई से करीब 39% नीचे है.  इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 23% की गिरावट आ चुकी है. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago