✕

होम / बिजनेस / अरबपति कल्याणी परिवार के संपत्ति विवाद में नया मोड़, अब यहां उलझ गई बात

अरबपति कल्याणी परिवार के संपत्ति विवाद में नया मोड़, अब यहां उलझ गई बात

देश के मशहूर उद्योग घराने कल्याणी परिवार में संपत्ति का विवाद एक नए लेवल पर चला गया है. दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कल्याणी परिवार में संपत्ति को लेकर चल रही जंग में एक नया मोड़ आया है. बाबा कल्याणी (75) और उनके छोटे भाई गौरीशंकर कल्याणी (69) अपनी दिवंगत मां सुलोचना की वसीयत को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा कल्याणी ने पुणे सिविल कोर्ट में सुलोचना की 27 जनवरी, 2012 की वसीयत को प्रमाणित करने की मांग की है. जबकि गौरीशंकर ने इसे चुनौती देते हुए 17 दिसंबर, 2022 की एक और वसीयत पेश की है.

पिछले साल हुआ था निधन
दोनों भाइयों द्वारा पेश अलग-अलग वसीयत में संपत्ति के बंटवारे को लेकर अलग-अलग बातें कही गई हैं. इस वजह से मामला उलझ गया है. 89 वर्षीय सुलोचना का फरवरी 2023 में निधन हो गया था. वह अपने पीछे काफी संपत्ति छोड़ गई हैं. इसमें पुणे वाला पारिवारिक आवास पार्वती निवास, भारत फोर्ज और कल्याणी फोर्ज में शेयर, हीरे-जवाहरात और फिक्स्ड डिपॉजिट आदि शामिल है. 

बराबर हिस्से का नहीं जिक्र
बाबा कल्याणी ने जो वसीयत पेश की है, उसमें उनकी मां ने अपनी संपत्ति का ज़्यादातर हिस्सा उनके नाम किया है. सुलोचना की संपत्ति बाबा, गौरीशंकर और सुगंधा तीनों का जिक्र है. लेकिन सबको बराबर हिस्सा नहीं दिया गया है. बाबा को कल्याणी ग्रुप की कंपनियों में उनकी मां के शेयरों का एक बड़ा हिस्सा मिला है. इसके अलावा भी उन्हें बहुत कुछ मिला है. जबकि गौरीशंकर और सुगंधा को कुछ प्रॉपर्टीज और गहने दिए दिए गए हैं. 

बाबा पर लगाया ये आरोप
गौरीशंकर का दावा है कि 2012 की वसीयत बाबा ने अनुचित तरीके से हासिल की है. उन्होंने अदालत में 9 दिसंबर, 2022 की वसीयत का हवाला दिया है, जिसमें सुलोचना ने कथित तौर पर सभी पिछली वसीयतें रद्द करने की बात कही है. गौरीशंकर का आरोप है कि बाबा उनकी संपत्तियों को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें कि ये परिवार पहले से ही संपत्ति विवाद से गुजर रहा है और अब दो वसीयतों के दावे ने मामले को उलझा दिया है.

कितनी है परिवार की दौलत?
बाबा कल्याणी, गौरीशंकर और उनकी बहन सुगंधा हिरेमठ के बच्चों के बीच पहले से ही कानूनी जंग चल रही है. हिरेमठ परिवार ने अदालत में याचिका दाखिल करके हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के नियमों के मुताबिक कल्याणी परिवार की संपत्ति में नौवां हिस्सा मांगा है. कल्याणी परिवार की कुल संपत्ति 70,000 करोड़ रुपए के आसपास है. हालांकि, बाबा और गौरीशंकर दोनों ने संपत्ति के बंटवारे की याचिका को खारिज करने की मांग की है. उनका तर्क है कि उनके भांजे और भांजी का इन संपत्तियों पर कोई कानूनी अधिकार नहीं है.

कितना बड़ा है समूह?
कल्याणी समूह की बात करें, तो इसमें भारत फोर्ज के साथ-साथ कई कंपनियां शामिल हैं. Bharat Forge समूह की फ्लैगशिप कंपनी है. इसके अलावा, Hikal Limited, Automotive Axles, BF Utilities Limited, Kalyani Steels, Kalyani Forge, Kalyani Investment Company और BF Investment भी कल्याणी समूह का हिस्सा हैं. समूह के प्रमुख बाबा कल्याणी इस समय हर तरफ से मुकदमेबाजी में घिरे हुए हैं. उनके बेटे अमित कल्याणी को कुछ समय पहले भारत फोर्ज का वॉयस चेयरमैन एवं जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago