होम / बिजनेस / ऑल्‍टमैन विवाद में सामने आया नया ट्विस्‍ट, अब मस्‍क की हुई एंट्री

ऑल्‍टमैन विवाद में सामने आया नया ट्विस्‍ट, अब मस्‍क की हुई एंट्री

इल्‍या सुतस्‍केयर के गायब होने को लेकर किए गए एक ट्वीट में एलन मस्‍क ने जो लिखा उसने खबरों के बाजार को गर्म कर दिया है. हालांकि ये मस्‍क ने एक्‍स ने अपनी बात एक दिन बाद लिखी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

OPEN AI के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन के कंपनी के सीईओ पद से हटाए जाने के बाद भले ही वो पांचवे दिन वो वापस पद पर लौट आए हो लेकिन अब इस पूरे विवाद में दुनिया के रईस कारोबारी एलन मस्‍क की एंट्री हो गई है. एलन मस्‍क ने उस शख्‍स को नौकरी ऑफर की है जिसने सैम ऑल्‍टमैन को कंपनी से बाहर भेजने में अहम भूमिका निभाई थी. ये कोई और नहीं बल्कि ओपन एआई के सीनियर वैज्ञानिक और को फाउंडर इल्‍या सुतस्‍केयर हैं. 

आखिर कहां से सामने आई है ये खबर? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल एक्‍स पर एक Whole Mars Catalog नाम के एक एकाउंट से एक न्‍यूजपेपर की खबर को साझा किया गया है. इसमें लिखा गया है कि OPEN AI के को फाउंडर इल्‍या सुतस्‍केवर बीते कुछ समय से कंपनी में इनविजिबल हो गए हैं. कंपनी के कुछ इनसाइडर का कहना है कि उनका भविष्‍य अनिश्चित दिखाई दे रहा है. 8 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे किए गए इस ट्वीट पर अगले दिन 2.49 पर एलन मस्‍क ने प्रतिक्रिया देते हुए जो लिखा उसने खबरों के बाजार को गर्म कर दिया है. इस ट्वीट पर लिखते हुए एलन मस्‍क लिखते हैं कि या xAI.  उनके इस ट्वीट को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि उनके टेस्‍ला या एक AI कंपनी ज्‍वॉइन करने की संभावना है. 

ऑल्‍टमैन भी सुतस्‍केयर के लिए कर चुके हैं ट्वीट 
ओपनएआई में फिर से बहाल होने के बाद ऑल्‍टमैन इल्‍या के लिए एक ट्वीट भी कर चुके हैं. इसमें उन्‍होंने लिखा था कि मैं इलिया से बहुत प्‍यार करता हूं और उनका बहुत सम्‍मान करता हूं.  उन्‍होंने इल्‍या के लिए लिखा था कि मुझे लगता है कि वो बहुत अच्‍छे इंसान है और मेरे मन में उनके लिए कोई दुर्भावना नहीं है. हालांकि अब वो बोर्ड के मेंबर नहीं रहेंगे. उन्‍होंने ये उम्‍मीद जताई थी कि हम अपने कामकाजी संबंध जारी रखेंगे और हम ये चर्चा कर रहे हैं कि OPEN AI में वो अपना काम फिर से कैसे शुरु कर सकते हैं. 

ग्रेग ब्रोकमैन भी कर चुके हैं ट्वीट 
ओपन एआई के अध्‍यक्ष और सहसंस्‍थापक ग्रेग ब्रॉकमैन भी इल्‍या को लेकर पहले ही ट्वीट कर चुके हैं. इस ट्वीट में वो इल्‍या के साथ तस्‍वीर साझा करते हुए संकेत दिया था कि अब सबकुछ ठीक है. हालांकि इस पूरे कथानक के बात सभी को ये लग रहा था कि इसके पीछे इल्‍या का हाथ है. खुद इल्‍या भी एक्‍स पर अपनी बात कहते हुए ये कह चुके हैं कि मुझे बोर्ड में किए गए अपने कार्यों के लिए बहुत पछतावा है. मेरा ओपनएआई को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं कंपनी को फिर से एकजुट करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.  
 
ये भी पढें: YES Banks के शेयर की ग्रोथ को लेकर आने वाले दिनों में क्‍या कयास लगा रहे हैं एक्‍सपर्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

10 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

20 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

45 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें