✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र में नई EV पॉलिसी को मंजूरी, सब्सिडी से लेकर टोल माफी तक कई बड़े फायदे

महाराष्ट्र में नई EV पॉलिसी को मंजूरी, सब्सिडी से लेकर टोल माफी तक कई बड़े फायदे

सरकार का लक्ष्य इस नीति के जरिए स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है. पॉलिसी के लागू होने से सरकार को महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए एक नई ईवी (New EV Policy) पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा की और बताया कि पॉलिसी का उद्देश्य ईवी अपनाने को सरल और लाभकारी बनाना है. तो आइए इस नई पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

15% तक सब्सिडी, रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ

नई नीति के तहत पैसेंजर ईवी खरीदने वालों को सरकार 10 से 15 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी.  
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, प्राइवेट फोर-व्हीलर, सरकारी और निजी बसों को उनकी एक्स-शोरूम कीमत पर 10% तक रियायत मिलेगी.  
- वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और गुड्स-केयरिंग थ्री और फोर-व्हीलर को 15% तक की सब्सिडी दी जाएगी.  
- इसके अलावा, EV के लिए रजिस्ट्रेशन फीस भी पूरी तरह माफ की जाएगी.

ईवी चार्जिंग हर 25 किमी पर, टोल टैक्स में भी छूट

नई पॉलिसी के तहत, राज्य में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा. सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर हर 25 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, अटल सेतु और समृद्धि महामार्ग पर चलने वाले इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर और बसों के लिए टोल टैक्स पूरी तरह माफ होगा. अन्य राजमार्गों पर ईवी के लिए टोल टैक्स में 50% की छूट दी जाएगी.

1,993 करोड़ रुपये का बजट

महाराष्ट्र सरकार की यह ईवी नीति 2030 तक प्रभावी रहेगी और इसके लिए 1,993 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस कदम से न केवल ईवी उपयोगकर्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि यह नीति राज्य में ईवी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा देगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

14 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

36 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

59 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

बड़ी खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

14 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

36 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

59 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago