✕

होम / बिजनेस / EPFO, ESIC और NPS के ग्राहकों का नया डेटा आया सामने, मंत्रालय ने बताए आंकड़े

EPFO, ESIC और NPS के ग्राहकों का नया डेटा आया सामने, मंत्रालय ने बताए आंकड़े

पछले 5 साल के आंकड़ों की बात करें तो सितंबर 2017 से अगस्त 2022 तक कुल 5,81,56,630 नए ग्राहक EPFO योजना में शामिल हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के नए ग्राहकों में जुलाई की तुलना में अगस्त में गिरावट देखी गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2022 में कुल 9,86,850 नए ग्राहक EPFO के तहत नामांकित हुए, जो जुलाई 2022 की तुलना में 11.86 प्रतिशत कम थे. जुलाई 2022 में योजना के तहत 11,19,698 ग्राहकों ने नामांकन किया था.

ESIC में भी कम हुआ नामांकन
पछले 5 साल के आंकड़ों की बात करें तो सितंबर 2017 से अगस्त 2022 तक कुल 5,81,56,630 नए ग्राहक EPFO योजना में शामिल हुए. इसी तरह, ESIC में भी नामांकन की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. ESIC में अगस्त में नए ग्राहकों की संख्या 14,62,145 थी, जो जुलाई में नामांकन करने वाले 15,89,364 ग्राहकों की तुलना में 8 प्रतिशत कम थी. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया है कि सितंबर 2017 और अगस्त 2022 के बीच ESIC में 7,22,92,232 नए ग्राहक जोड़े गए.

NPS के ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट
सिर्फ यही नहीं, NPS में भी जुलाई 2022 के मुकाबले सितंबर 2022 में ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. अगस्त में, नए एनपीएस ग्राहकों की कुल संख्या 65,543 थी, जबकि जुलाई में इनकी संख्या 66,014 थी. इस हिसाब से जुलाई के मुकाबले सितंबर में 0.71 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. पिछले 5 साल के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2017 से अगस्त 2022 के बीच 37,85,101 नए सब्सक्राइबर्स ने NPS के तहत रजिस्ट्रेशन कराया.

EPFO की नई योजना
आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ के साथ-साथ पेंशन, हेल्थ, मेटरनिटी और विकलांगता लाभ तक अपने उत्पाद की पेशकश में विस्तार पर नजर गड़ाए हुए है. अधिकारियों ने कहा कि संस्था के पास बुनियादी सामाजिक सुरक्षा पात्रता को पूरा करने में लंबी अवधि की विशेषज्ञता है और यह एक बेसिक सोशल प्रोटेक्शन फ्लोर (SPF) का प्रबंधक बनने के लिए उपयुक्त है.

जल्द हो सकता है ये लागू
अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव पर काम चल रहा है और प्रारंभिक चर्चा चल रही है. एसपीएफ बुनियादी सामाजिक सुरक्षा गारंटियों का एक राष्ट्रीय रूप से परिभाषित सेट है जो गरीबी, भेद्यता और सामाजिक बहिष्कार को रोकने या कम करने के उद्देश्य से सुरक्षा को सुरक्षित करता है और इसमें आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी आय सुरक्षा तक पहुंच शामिल है.

रिटायरमेंट फंड बॉडी ने अपने विजन में कहा, "ईपीएफओ एक बुनियादी सामाजिक सुरक्षा तल (एसपीएफ) के प्रबंधक के रूप में उभर सकता है, जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के सम्मेलन 2022 में अनिवार्य है. बुनियादी सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को पूरा करने में इसकी दीर्घकालिक विशेषज्ञता है." 2047 का दस्तावेज इसके ट्रस्टी द्वारा 30 जुलाई को अपनी पिछली बोर्ड बैठक में साझा किया गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

5 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

6 hours ago

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

6 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

7 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

8 hours ago

बड़ी खबरें