✕

होम / बिजनेस / ना 90…ना 70 घंटे, सिर्फ 47.5 घंटे काम! इस कंपनी के सीईओ ने Work Hours पर कही ये बात

ना 90…ना 70 घंटे, सिर्फ 47.5 घंटे काम! इस कंपनी के सीईओ ने Work Hours पर कही ये बात

कॉर्पोरेट वर्ल्ड के दिग्गजों के लगातार आते ये बयान के बीच Capgemini CEO का ये बयान कर्मचारियों को थोड़ी राहत देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में काम के घंटों (Work Hours In Week) को लेकर लंबे समय से बहस हो रही है. पहले इंफोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम की वकालत की, तो वहीं उनके बाद इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन एक कदम और आगे बढ़ते हुए सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह दे डाली. इसके लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, लेकिन अब Working Hours को लेकर एक और CEO का बयान आया है, जो बिल्कुल अलग है. IT सर्विस कंपनी कैपजेमिनी इंडिया के सीईओ अश्विन यार्डी ने वीकेंड पर कर्मचारियों से काम लेने की खिलाफत की है और कहा है आखिर कर्मचारियों को 'दुख' क्यों देना?

हफ्ते में 47.5 घंटे काम की सलाह

Capgemini India के सीईओ मंगलवार को नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम में शामिल हुए और इस दौरान एक कर्मचारी ने उनसे हर हफ्ते आइडियल वर्किंग ऑवर को लेकर सवाल पूछा था. इसे लेकर उन्होंने कहा कि 47 घंटे 20 मिनट, हमारे पास दिन में काम करने के लिए 9 घंटे हैं और पांच दिन हैं. उन्होंने जबाव में कहा कि मैं बीते 4 सालों से वीकेंड्स पर कर्मचारियों को किसी भी तरह का कोई ईमेल तक न भेजने के सिद्धांत पर काम कर रहा हूं.

'कर्मचारी को दुख देने का मतलब नहीं...'

आदर्श कार्य घंटों पर देश में जारी बहस के बीच कैपजेमिनी इंडिया सीईओ Ashwin Yardi ने 47.5 घंटे के कार्य सप्ताह की वकालत करते हुए कर्मचारियों के अवकाश के समय का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वे खुद कभी-कभी वीकेंड पर काम करते हैं, लेकिन खासकर ऐसे कामों के लिए कर्मचारियों पर बोझ बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है, जिन पर तुरंत कार्रवाई नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, 'किसी कर्मचारी को सिर्फ दुख देने का कोई औचित्य वहीं है.

नैस्कॉम चेयरपर्सन ने किया यार्डी समर्थन

अश्विन यार्डी के इस बयान के समर्थन में बोलते हुए नैसकॉम की चेयरपर्सन और SAP इंडिया की चीफ सिंधु गंगाधरन ने कहा कि काम के घंटों की संख्या से ज्यादा काम के नतीजों को महत्व दिया जाना चाहिए. इस बीच मैरिको कंपनी के सीईओ सौगत गुप्ता ने भी यही बात दोहराई, हालांकि उन्होंने रात 11 बजे तक अपने कर्मचारियों को ईमेल भेजने की बात स्वीकार की लेकिन वीकेंड पर काम न कराने की अश्विन यार्डी की बात का सपोर्ट किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago