होम / बिजनेस / 2075 तक अमेरिका से आगे निकल जाएगा भारत, हिस्‍सेदारी होगी 12 प्रतिशत

2075 तक अमेरिका से आगे निकल जाएगा भारत, हिस्‍सेदारी होगी 12 प्रतिशत

गोल्‍डमैन सैक्‍स की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया में उभरते हुए बाजार की ग्रोथ रेट विकसित बाजारों से तेज बढ़ती रहेगी, रिपोर्ट ये भी कहती है कि शीर्ष 10 विश्व अर्थव्यवस्थाओं में से 7  EM बन जाएंगी. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भारत की उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी से होता इजाफा उसके लिए भविष्‍य के कई और दरवाजे खोल रहा है. दुनिया की रेटिंग एजेंसिया एक ओर जहां तेजी से भारत की रेटिंग में इजाफा कर रही हैं वहीं दूसरी ओर अब गोल्‍डमैन सैक्‍स ने अब जो भविष्‍यवाणी की है उसके अनुसार भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था में शेयर 12 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा. यही नहीं गोल्‍डमैन सैक्‍स की भविष्‍यवाणी ये भी कहती है कि 2075 तक भारत अमेरिका से आगे निकल जाएगा. 

2075 तक 7 अर्थव्‍यव्‍स्‍थाएं बन जाएंगी EM
गोल्‍डमैन सैक ने जो रिपोर्ट जारी की है उसका शीर्षक द पाथ टू 2075 - कैपिटल मार्केट साइज एंड ऑपर्च्युनिटी रखा गया है. इस शीर्षक वाली ये रिपोर्ट कहती है कि उभरते बाजारों (Emerging Market) में  आगे भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है. इसमें बढ़ोतरी की दर इतनी तेज रहेगी कि 2075 तक  दुनिया की शीर्ष 10 विश्व अर्थव्यवस्थाओं में से 7 उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शामिल हो जाएंगी. संस्‍था की रिपोर्ट ये भी कहती है कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि इस दशक के बाकी बचे समय में उभरते हुए बाजारों की संख्‍या विकसित बाजारों से ज्‍यादा हो जाएगी.  अभी उभरते बाजारों की विकास दर 1.8 प्रतिशत है जबकि आने वाले समय में ये 3.8 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी.  

कौन-कौन सी होगी पांच बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्‍डमैन सैक्‍स की इस रिपोर्ट का अनुमान ये है कि 2050 में दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चीन, अमेरिका, भारत, इंडोनेशिया और जर्मनी होंगी. 2075 तक, चीन, अमेरिका और भारत के तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बने रहने की संभावना है और सही नीतियों और संस्थानों के साथ, दुनिया की शीर्ष दस अर्थव्यवस्थाओं में से सात के उभरती अर्थव्यवस्थाओं में होने का अनुमान है.  मुख्य अर्थशास्त्री और प्रमुख जान हैट्ज़ियस ने कहा - बेहतर आर्थिक विकास की बदौलत आने वाले दशकों में उभरते बाजारों और भारतीय पूंजी बाजारों का कद बढ़ने की उम्मीद है. 

कैसे-कैसे होगा उभरती अर्थव्‍यव्‍यवस्‍था का विकास 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्‍डमैन सैक्‍स ने आने वाले सालों में उभरते बाजारों की ग्रोथ रेट को लेकर भी अपनी रिपोर्ट जारी की है. बैंक का कहना है कि वैश्विक इक्विटी बाजार पूंजीकरण में उभरते बाजारों की हिस्सेदारी वर्तमान में लगभग 27 प्रतिशत से बढ़कर 2030 में 35 प्रतिशत, 2050 में 47 प्रतिशत और 2075 में 55 प्रतिशत तक हो जाएगी. हमें उम्मीद है कि भारत वैश्विक बाजार में सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज करेगा. मार्केट कैप हिस्सेदारी की बात करें तो 2022 में ये 3 प्रतिशत से थोड़ा कम थी जो 2050 में 8 प्रतिशत और 2075 में 12 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी. ये आंकड़े भारत की जनसंख्‍या और प्रति व्यक्ति तेजी से बढ़ते सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि को दर्शाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

12 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

13 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

14 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

12 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

15 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

13 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

14 hours ago