✕

होम / बिजनेस / NCLT ने बरकरार रखी इस विमान कंपनी की ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप,इसे मिला मालिकाना हक 

NCLT ने बरकरार रखी इस विमान कंपनी की ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप,इसे मिला मालिकाना हक 

एनसीएलटी के इस आदेश से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जो इस पूरी दिवालिया प्रक्रिया के कारण वित्‍तीय परेशान का सामना कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एविएशन सेक्‍टर की कंपनी जेट एयरवेज को लेकर बड़ी खबर एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ एपीलेट ट्राइब्‍यूनल) से आ रही है. एनसीएलटी ने जेट एयरवेज के मालिकाना हक के ट्रांसफर को बरकरार रखा है. जेट एयरवेज का मालिकाना हक जालान कलरॉक कंसोर्टियम (JKC) को ट्रांसफर हुआ है. एनसीएलटी ने एक साल बाद इस ओनरशिप को ट्रांसफर किया है. 

जेट एयरवेज और जेकेसी के कर्जदाताओं के बीच है विवाद 
दरअसल मालिकाना हक को लेकर जेट एयरवेज(Jet Airways) और जेकेसी के कर्जदाताओं के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. 2019 में जेट एयरवेज के बंद होने के बाद इसके प्रशासकों को लेंडरों ने 78 करोड़ रुपये के कर्ज का दावा किया था. इसके बाद एनसीएलटी ने 350 करोड़ रुपये की पहली किश्‍त के भुगतान के लिए 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को मिलाने की अनुमति दे दी थी. 

NCLT ने 150 करोड़ को लेकर दी ये दलील 
एनसीएलटी ने 150 करोड़ रुपये के अमाउंट के समायोजन को लेकर कहा कि इसे 350 करोड़ के अमाउंट में मिलाया जाएगा क्‍योंकि एसआरए 200 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर चुका है. जबकि जनवरी में शीर्ष अदालत ने इस मामले के बाकी पहलुओं पर हस्‍तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. लेकिन उसने 150 करोड़ के समायोजन की बात को खारिज कर दिया था. अदालत ने जेकेसी को आदेश दिया था कि वो एक निर्दिष्‍ट खाते में 150 करोड़ रुपये जमा कराए. एनसीएलटी का इस आदेश के पीछे जेट एयरवेज के उन कर्मचारियों की मदद करना है जिन्‍हें दिवालिएपन की परेशानी के कारण पैसे की समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है. 

सितंबर में जेकेसी ने जमा किए थे 200 करोड़ रुपये 
सितंबर में जेकेसी ने दो किश्‍तों में 200 करोड़ रुपये जमा किए थे. इस पूरे मामले में कर्जदाताओं ने कहा था कि जेकेसी ने हवाई अड्डे के पैसे जमा करने से लेकर पहली किश्‍त के भुगतान तक समाधान योजना की शर्तों का पालन नहीं किया है. पिछले हफ्ते एससी ने जेकेसी की याचिका को खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट में एनसीएलटी के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसने जेट एयरवेज के विमानों की बिक्री की अनुमति दी गई थी. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आप भी करना चाहते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, तो इसके लिए भी आ गया है SIP प्‍लान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.