✕

होम / बिजनेस / अडानी समूह पर फिदा हैं म्यूचुअल फंड्स, सबसे ज्यादा इन 2 कंपनियों पर लुटाया प्यार

अडानी समूह पर फिदा हैं म्यूचुअल फंड्स, सबसे ज्यादा इन 2 कंपनियों पर लुटाया प्यार

अडानी समूह की कंपनियां शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. यही वजह है कि म्यूचुअल फंड्स की इन कंपनियों में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह की कंपनियों पर म्यूचुअल फंड्स फिदा हैं. अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने समूह के शेयरों में 4200 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है. जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 2000 करोड़ रुपए था. एक रिपोर्ट बताती है कि पिछले महीने यानी अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने अडानी ग्रुप की कुल 8 लिस्टेड कंपनियों में शुद्ध खरीदार रहे. वहीं, ACC में उन्होंने मामूली बिकवाली की है.

लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
मई में म्यूचुअल फंड्स ने गौतम अडानी की कंपनियों में 880 और जून में 990 करोड़ निवेश किये थे. जबकि अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 4200 करोड़ रुपए को पार कर गया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि म्यूचुअल फंड्स की दिलचस्पी अडानी के शेयरों में लगातार बढ़ती जा रही है. इन फंड्स ने सबसे अधिक निवेश अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयरों में किया है.

ऐसा रहा है निवेश
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में उन्होंने 1,541 करोड़ रुपए लगाए हैं. बता दें कि इस कंपनी ने हाल ही में 1 अरब डॉलर का QIP जारी किया था, जिसमें म्यूचुअल फंड्स ने भी दांव लगाया था. इसी तरह, म्यूचुअल फंड्स ने अंबुजा सीमेंट में 1,308 करोड़ की खरीदारी की है. अडानी एंटरप्राइजेज में उन्होंने 924 करोड़ रुपए, अडानी पोर्ट्स में 588 करोड़, अडानी पावर में 44 करोड़, अडानी ग्रीन एनर्जी में 11 करोड़ और अडानी टोटल गैस में 4.17 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

SBI ने लगाया बड़ा दांव
इसके अलावा, म्यूचुअल फंड्स ने अडानी विल्मर में कुल 34 लाख रुपए का शुद्ध निवेश किया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने ACC में 201 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली भी की.  SBI म्यूचुअल फंड ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 740 करोड़ रुपए से अधिक का इन्वेस्टमेंट किया है. जबकि टाटा म्यूचुअल फंड और HDFC म्यूचुअल फंड ने क्रमशः 237 करोड़ और 202 करोड़ रुपए का निवेश किया. बाकी प्रमुख फंड्स ने भी अडानी की कंपनियों में पैसा लगाया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित