होम / बिजनेस / Reliance Retail में कुछ हिस्सेदारी बेच रहे Ambani, ये कंपनी है दौड़ में!

Reliance Retail में कुछ हिस्सेदारी बेच रहे Ambani, ये कंपनी है दौड़ में!

रिलायंस रिटेल में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने में कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने दिलचस्पी दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जहां डेटा सेंटर बिजनेस में उतर रहे हैं. वहीं, उनकी योजना रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की कुछ हिस्सेदारी बेचने की भी है. अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में अपना जून तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था. इसमें कंपनी के रिटेल बिजनेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. इसके बावजूद अंबानी रिलायंस रिटेल में कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसके लिए कतर की सॉवरेन वेल्थ फंड कंपनी से बातचीत चल रही है. 

इतना कर सकती है निवेश
रिपोर्ट्स के अनुसार,   (QIA) रिलायंस रिटेल में कुछ हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है. QIA रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में एक अरब डॉलर निवेश करके एक करीब 1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर सकती है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बातचीत शुरुआती चरण में है. हालांकि QIA और रिलायंस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. गौरतलब है कि अंबानी ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने अपने रिटेल ऑपरेशन को सूचीबद्ध करने की योजना बनाई है, लेकिन इसके लिए कोई टाइमलाइन निर्धारित नहीं है.

कंपनी के रिवेन्यु बढ़ा
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के हाथों में है. ईशा लगातार कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करने में लगी हैं. इसी के तहत उन्होंने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया है. जिसमें Burberry, Pret A Manger और Tiffany आदि शामिल हैं. मालूम हो कि रिलायंस ने हाल ही में अपना अपना तिमाही रिजल्ट जारी किया था. जून तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट और रिवेन्यु में गिरावट आई है, लेकिन रिटेल बिजनेस का रिवेन्यु बढ़ा है. इसमें पिछले साल से मुकाबले 19.5% का उछाल आया है. इस दौरान कंपनी का EBITDA यानी Earnings before interest, taxes, depreciation, and amortization भी 33.9% बढ़कर 5,139 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

खोले 555 नए स्टोर
रिलायंस रिटेल ने जून तिमाही में देशभर में 555 नए स्टोर खोले हैं. इसके साथ ही कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 18,446 पहुंच गई है. QIA द्वारा रिलायंस रिटेल में इन्वेस्टमेंट की खबर के सामने आते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक ये करीब 2% की बढ़त के साथ 2,535.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. बता दें कि रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार को अलग करने के बाद से ही रिलायंस के शेयरों में मंदी का रुख था, लेकिन अब यह ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है.



टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago