✕

होम / बिजनेस / मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने Zepto में खरीदे 10 करोड़ डॉलर के शेयर

मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने Zepto में खरीदे 10 करोड़ डॉलर के शेयर

ज़ेप्टो तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स मार्केट में जोमैटो की ब्लिंकइट को टक्कर दे रही है. Zepto एक ऐसी फर्म बनना चाहती है, जिसका मालिकाना हक मुख्य रूप से भारतीय निवेशकों के पास हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने फास्ट डिलीवरी कंपनी जेप्टो में व्यक्तिगत तौर पर 50-50 मिलियन डॉलर (कुल 100 मिलियन डॉलर) का निवेश किया है. यह सौदा जेप्टो के कुछ शुरुआती विदेशी निवेशकों से शेयर खरीदकर किया गया है. कंपनी का लक्ष्य 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में आईपीओ से पहले 50% से अधिक भारतीय स्वामित्व हासिल करना है.

'भारतीय कंपनी' होती जा रही है Zepto

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज़ेप्टो अब इस कोशिश में है कि कंपनी में ज़्यादातर हिस्सेदारी भारतीय निवेशकों की हो जाए. इसी कड़ी में मोतीलाल ओसवाल की कंपनी खुद भी ज़ेप्टो में 250 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है. इसमें एडलवाइस (Edelweiss) और हीरो फिनकॉर्प (Hero Fincorp) जैसी भारतीय कंपनियां भी हिस्सा लेंगी. इन डील्स के बाद ज़ेप्टो की कुल वैल्यू अभी भी 5 बिलियन डॉलर बनी हुई है. कंपनी अपने विदेशी निवेशकों से शेयर लेकर भारतीयों को दे रही है, ताकि वह एक भारतीय कंपनी मानी जाए, जिससे उसे बिजनेस में कई नई सहूलियतें मिल सकें.

ब्लिंकइट ने पहले ही कर लिया ये काम

ज़ेप्टो की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी कंपनी ब्लिंकइट इस दिशा में पहले ही कदम बढ़ा चुकी है. ब्लिंकइट अब खुद ही अपना माल स्टोर करेगी, यानी वो कंपनी अब सामान की पूरी ज़िम्मेदारी खुद उठाएगी. ब्लिंकइट ने बताया है कि वो अब एक भारतीय स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनी (IOCC) बन चुकी है, जिससे उसे इन्वेंट्री रखने की इजाज़त मिल गई है. इससे कंपनी को लंबे समय में मजबूती मिलेगी.

हालांकि Swiggy की दूसरी सर्विस इंस्टामार्ट अभी इस मॉडल को अपनाने के पक्ष में नहीं है. उनके CFO ने बताया कि अभी ऐसा करना बिजनेस के लिहाज़ से बहुत फायदेमंद नहीं है, लेकिन भविष्य में वे भी ऐसा कर सकते हैं. क्विक कॉमर्स की देश में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी ज़ेप्टो इस समय बहुत तेजी से पैसा जुटा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि क्विक कॉमर्स मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है और सभी निवेशक इसका हिस्सा बनना चाहते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago