होम / बिजनेस / पीएम मोदी कल दिल्ली में करेंगे 5Gसेवा लॉन्च, बदल जाएगी मोबाइल की दुनिया

पीएम मोदी कल दिल्ली में करेंगे 5Gसेवा लॉन्च, बदल जाएगी मोबाइल की दुनिया

पीएम नरेंद्र मोदी कल एक अक्टूबर को देश में 5G सेवा को लॉन्च करने जा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी 5G सेवा को इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 के कार्यक्रम के माध्यम से लॉन्च करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम नरेंद्र मोदी कल एक अक्टूबर को देश में 5G सेवा को लॉन्च करने जा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी 5G सेवा को इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 के कार्यक्रम के माध्यम से लॉन्च करेंगे. 5जी सेवा की शुरुआत के लिए टेलीकॉम मंत्रालय पहले ही स्पेक्ट्रम की नीलामी कर चुका है, जिससे डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम सरकार ने अपने खाते में जुटाई है. 
 
कल दिल्ली में लॉन्च होगी 5Gसेवा

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में कल से इंडिया मोबाइल कांग्रेस का चौथा सत्र शुरु होने जा रहा है. इंडियन मोबाइल कांग्रेस वह संस्था है जिसमें देशभर के नामी टेलीकॉम इंडस्ट्री से लेकर दूसरी इंडस्‍ट्री के लोग हमेशा पहुंचते रहे हैं. उसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देश के लिए 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे. 
 
टेलीकॉम मंत्रालय कर चुका है स्पेक्ट्रम की नीलामी
देश में 5जी सेवा के बेहतर संचालन के लिए टेलीकॉम मंत्रालय स्पेक्ट्रम का ऑक्‍शन कर चुका है.5जी सेवा को सफल बनाने के लिए सरकार ने इस पर सघन काम किया है, जिसके अंतर्गत51236मेगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम का ऑक्शन किया गया है. माना जा रहा है कि सरकार ने बेस्ट 5जी सेवा देने के लिए इस बार सभी कंपनियों को पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराया है.
 
सरकार ने स्पेक्ट्रम ऑक्शन से जुटाए डेढ़ लाख करोड़ रुपए
टेलीकॉम मंत्रालय ने ऑक्शन के जरिए 5Gसेवा के लिए स्पेक्ट्रम का अलॉटमेंट किया है, जिसके जरिए सरकार ने अपने खाते में1,50,173करोड़ रुपए जुटाए हैं.
 
टेलीकॉम बिल से और बेहतर होगी फाइव जी सेवा
सरकार टेलीकॉम सेक्टर के लिए नया टेलीकॉम बिल लेकर आ रही है. टेलीकॉम बिल में भी 5जी सेवा को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं, जिसमें सभी जगह पर टावर आसानी से लगाया जा सके, उसके लिए सरकार ने अब टावर लगाने के लिए सरकारी अनुमति को भी खत्म कर दिया है. इसे लेकर होने वाले विवादों को भी अब आपसी बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा ऐसा सरकार ने कानून में प्रावधान किया है. 


फिलहाल कुछ ही शहरों में अवेलेबल रहेगा 5G नेटवर्क
कल पीएम मोदी के उद्घाटन करने के बाद 5G सेवा का आनंद फिलहाल कुछ ही शहरों के लोग उठा पाएंगे. ये वो शहर है जहां मौजूदा समय में इनकी टेस्टिंग चल रही है. लेकिन सरकार का दावा है कि आने वाले कुछ समय में इसे पूरे देश भर में रोल आउट कर दिया जाएगा.
 
सभी राज्यों के आईटी मिनिस्टर की होगी कॉन्फ्रेंस

पूरे देश में 5Gसेवा के बेहतरीन रोलआउट के लिए सरकार कल इंडियन मोबाइल कांग्रेस2022के कार्यक्रम में सभी राज्यों के आईटी मिनिस्टर्स के साथ भी राउंड टेबल मीटिंग भी करने जा रही है. जिसके जरिए पूरे देश में 5Gसेवा को शुरू करने को लेकर कदम उठाने और उसकी रणनीति बनाने पर काम किया जाएगा.


 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

51 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

7 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

51 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago