होम / बिजनेस / चुनावी शोर थमने का है इंतजार, इन 6 बैंकों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही सरकार!

चुनावी शोर थमने का है इंतजार, इन 6 बैंकों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही सरकार!

रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार छह बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करवा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में नुकसान की आशंका से भले ही मोदी सरकार (Modi Government) बैंकों के निजीकरण (Bank Disinvestment) पर खामोश है, लेकिन चुनाव बाद इस पर तेजी से काम हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार पब्लिक सेक्टर के कई बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. मोदी सरकार कम से कम छह सरकारी बैंकों में अपनी 5-10% हिस्सेदारी बेच सकती है. इसके लिए बाकायदा एक विस्तृत रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स में उन बैंकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. 

इन बैंकों का नाम आया सामने
मोदी सरकार आने वाले समय में ऐसे 6 सरकारी बैंक, जिनमें उसकी हिस्सेदारी 80% से अधिक इक्विटी की है, उनमें 10% तक हिस्सेदारी बेच सकती है. बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकार की 80% से अधिक हिस्सेदारी है. जिसका सीधा मतलब है कि इन बैंकों में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. बता दें कि मोदी सरकार शुरुआत से ही सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर जोर देती आई है. कई सरकारी कंपनियों को केंद्र निजी हाथों में सौंपने की योजना पर आगे बढ़ रहा था, लेकिन चुनावी माहौल में नुकसान की आशंका के चलते विनिवेश की रफ्तार को धीमा कर दिया गया.

बेहतर हुआ बैंकों का प्रदर्शन
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार इन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कर सकती है. दरअसल, सरकारी बैंकों ने पिछले कुछ वक्त में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इन बैंकों के NPA में भी कमी आई है, जिस वजह से स्टॉक मार्केट में बैंकों के शेयर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मोदी सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों की शेयर कीमतों में आई इसी मजबूती का फायदा उठाना चाह रही है. पिछले वर्ष निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 6.9% की वृद्धि के मुकाबले निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 34% की वृद्धि आई है, जो दर्शाता है कि सरकारी बैंकों के शेयर कितनी तेजी से उछल रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

10 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

10 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

12 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

13 hours ago

बड़ी खबरें