✕

होम / बिजनेस / RBI की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्र सरकार ने मौद्रिक नीति समिति में क्यों किया बदलाव?

RBI की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्र सरकार ने मौद्रिक नीति समिति में क्यों किया बदलाव?

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 7 से 9 अक्टूबर को होनी है. इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि रेपो रेट में कोई बदलाव किया जाना है या नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.  वित्त मंत्रालय ने समिति में 3 नए चेहरों की नियुक्ति की है. इन्हें MPC में बाहरी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत मौद्रिक नीति समिति का पुनर्गठन किया है. 

ये हैं नए सदस्य
समिति के पुनर्गठन के तहत दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के निदेशक प्रो. राम सिंह, अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य और औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक डॉ. नागेश कुमार MPC की बाहरी सदस्य नियुक्त किए गए हैं. इस समिति के मौजूदा बाह्य सदस्यों में डॉ. आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शंशाक भिडे शामिल हैं. इनका कार्यकाल इसी सप्ताह समाप्त हो रहा है.

इसी महीने है बैठक
केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त मौद्रिक नीति समिति के नए बाहरी सदस्य चार साल की अवधि के लिए पद पर बने रहेंगे. RBI अधिनियम के अनुसार, एमपीसी में कुल 6 सदस्य होते हैं. जिनमें 3  सदस्य आरबीआई से और तीन केंद्र द्वारा नियुक्त किए जाते हैं. रिजर्व बैंक के गवर्नर इस समिति के अध्यक्ष होते हैं. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 7 से 9 अक्टूबर को होनी है. इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि रेपो रेट में कोई बदलाव किया जाना है या नहीं. वैसे, जानकारों का मानना है कि रेपो रेट में कटौती की कोई उम्मीद नहीं है. RBI इस यथावत रखने का निर्णय ले सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 minutes ago