होम / बिजनेस / देश में इतने बढ़ गए करोड़पति टैक्‍स पेयर,सरकार के खजाने में हुआ इतना इजाफा

देश में इतने बढ़ गए करोड़पति टैक्‍स पेयर,सरकार के खजाने में हुआ इतना इजाफा

सरकार हमेशा ही देश में टैक्‍स पेयर की संख्‍या को बढ़ाने को लेकर चिंतित रहती है. लेकिन अब सामने आई एक खबर के अनुसार इस बार देश में करोड़पति और कुल टैक्‍सपेयरों की संख्‍या में बड़ा इजाफा हुआ है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हमारे देश में अगर टैक्‍स देने वाले लोगों के आंकड़े पर नजर डालें तो वो आज भी डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया है. लेकिन अब इसमें बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है. आयकर विभाग की ओर से जारी किए आंकड़े बता रहे हैं कि 2023-24 के पहले महीने में करोड़पति टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या में 1579 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं 20 लाख से कम आय वाले टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या में 188 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि 20 लाख से ज्‍यादा टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या में 1627 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

टैक्‍स जमा करने वालों के आंकड़ों में भी हुआ है इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2023-24 सरकार के लिए भले ही कई मायनों में बहुत अच्‍छा ना रहा हो लेकिन टैक्‍सपेयर की संख्‍या के लिहाज से ये बेहतर रहा है. 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की आय अर्जित करने वाले लोगों की संख्‍या में 2578.25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इस साल इनकी संख्‍या 616 रही जो 22-23 में मात्र 23 थी. यही नहीं साल की शुरुआत में 739 करोड़पति टैक्‍स फाइल कर चुके हैं. जबकि पिछले साल इनकी संख्‍या मात्र 44 थी.

5 लाख से ऊपर आय वाले कितने बढ़े टैक्‍सपेयर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यही नहीं 5 लाख रुपये तक की आय वाले टैक्‍सपेयर की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है. इनकी संख्‍या में 85 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है. इस साल इनकी संख्‍या 324891 थी जबकि पिछले साल इनकी संख्‍या 174852 थी. वहीं पहले माह में इनकम टैक्‍स फाइल करने वालों की संख्‍या 3.85 लाख लोगों की संख्‍या को पार कर गई है. वहीं जानकारों का मानना है कि आने वाले साल में ही ये पता चल पाएगा कि आखिर इस साल कितने लोग टैक्‍स भरते हैं. हालांकि जून माह में एडवांस टैक्‍स भरने वालों की संख्‍या में 13.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.      

जून तक टैक्‍स कलेक्‍शन में हुआ इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में इनकम टैक्‍स में बड़ा इजाफा हुआ है. 18 जून तक इनकम टैक्‍स कलेक्‍शन में 11.18 प्रतिशत की दर से बढ़ा है. जबकि एडवांस टैक्‍स जमा में भी इस साल इजाफा देखने को मिला है. जबकि एडवांस टैक्‍स में ये बढ़ोतरी 13.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. सकल आयकर संग्रह में ये बढ़ोतरी 12.73 प्रतिशत की रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago