✕

होम / बिजनेस / माइक्रोसॉफ्ट ने लिया बड़ा फैसला, खत्म होने जा रहा है Skype का सफर

माइक्रोसॉफ्ट ने लिया बड़ा फैसला, खत्म होने जा रहा है Skype का सफर

इस प्लेटफॉर्म ने शुरूआत से ही लोगों के बीच संवाद के नए तरीके को स्थापित किया था, लेकिन बदलते समय के साथ माइक्रोसॉफ्ट को अपनी रणनीति को अपडेट करना पड़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया भर में लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग और चैटिंग प्लेटफॉर्म Skype को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया है कि वह मई 2025 से Skype को परमानेंट बंद करने जा रहा है. इस फैसले के साथ ही Skype का 22 साल लंबा सफर समाप्त होने जा रहा है. तो आइए जानते हैं अब क्या है माइक्रोसॉफ्ट की पूरी प्लानिंग?

2011 में किया था Skype का अधिग्रहण

Skype को पहली बार 2003 में लॉन्च किया गया था और यह इंटरनेट प्रोटोकॉल (VOIP) के माध्यम से कॉलिंग की सेवा प्रदान करता था. 2011 में, माइक्रोसॉफ्ट ने इस प्लेटफॉर्म को 8.5 अरब डॉलर में खरीद लिया था. इसके बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने धीरे-धीरे Skype के कई फीचर्स को हटा दिया और कुछ नए बदलाव किए.

धीरे-धीरे Skype की सुविधाओं में कमी आई

Skype के अधिग्रहण के बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे Windows Live Messenger के साथ एकीकृत किया और Windows 10 में Skype को इंटीग्रेट करने की भी कोशिश की, लेकिन यह प्रयोग कुछ समय बाद ही बंद हो गया. माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में Skype को Windows 10 में इंटीग्रेट करने का प्रयास किया था, लेकिन यह एक विफल प्रयास साबित हुआ. 

कोविड-19 के दौरान भी स्कााइप को नहीं मिली सफलता 

पिछले कुछ सालों में, माइक्रोसॉफ्ट ने Skype को फिर से लोकप्रिय बनाने के लिए नए फीचर्स जैसे Skype Clips और Co-Pilot AI को पेश किया. हालांकि, कोविड-19 महामारी के दौरान भी Skype को वह सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. वीडियो कॉलिंग की बढ़ती मांग के बावजूद Skype अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे Zoom और Google Meet के मुकाबले लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाया, और इसी कारण माइक्रोसॉफ्ट ने इसे बंद करने का फैसला लिया.

Teams पर शिफ्ट होंगे Skype के यूजर्स

माइक्रोसॉफ्ट ने 2017 में एक नया प्लेटफॉर्म, Microsoft Teams, लॉन्च किया था, जिसे विशेष रूप से कंपनियों और संस्थाओं के अंदर संवाद करने के लिए तैयार किया गया था. अब, Skype उपयोगकर्ताओं को Teams पर शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Skype पर उपयोगकर्ताओं को संदेश मिलेगा कि वे अपनी कॉल्स और चैट्स को Teams में जारी रखें, और यह संदेश उनके Skype संपर्कों के आधार पर दिखाई देगा. बता दें, माइक्रोसॉफ्ट ने Skype को खरीदने के बाद इसमें कई बदलाव किए, लेकिन अंततः अब इस सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया है. यह बदलाव एक नई दिशा को दर्शाता है, जहां कंपनियां और व्यक्तिगत उपयोगकर्ता Teams का उपयोग करेंगे, जो अब व्यापारिक संवाद के लिए प्रमुख मंच बन चुका है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

51 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

22 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

31 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

51 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago