होम / बिजनेस / छंटनी के दौर में किन कर्मचारियों की नौकरी रहेगी सेफ? ये रहा इसका जवाब

छंटनी के दौर में किन कर्मचारियों की नौकरी रहेगी सेफ? ये रहा इसका जवाब

Microsoft के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट ने बताया है कि मौजूदा माहौल में किन कर्मचारियों की नौकरियों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है और उनकी जॉब सेफ रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नौकरीपेशा लोगों के बीच डर का महौल है. हर रोज किसी न किसी कंपनी से छंटनी की खबर सुनने में आ रही है. ऐसे में कर्मचारियों को नहीं पता कि उनकी नौकरी कितने दिनों तक सेफ रहेगी. Google, Microsoft, Amazon सहित कई कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान कर चुकी हैं. छंटनी का सिलसिला केवल विदेशों तक ही सीमित नहीं है. नए साल की शुरुआत से लेकर अब तक भारत में भी सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो चुके हैं. इस बीच, Microsoft के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट क्रिस विलियम्स ने बताया है कि मौजूदा माहौल में किन कर्मचारियों की नौकरियों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है.

3 कैटेगरी में सबसे ज्यादा जोखिम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस विलियम्स ने डेंजर जोन के साथ-साथ सेफ जोन में आने वाले कर्मचारियों के बारे में बताया है. क्रिस अब एक पॉडकास्टर हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि हर इंडस्ट्री, कंपनी और विभाग में एक अलग जोखिम होता है. हालांकि, कुछ सेक्टर दूसरे के मुकाबले अधिक असुरक्षित होते हैं. उन्होंने तीन ऐसी कैटेगरी बताईं, जिनमें नौकरी जाने का सबसे ज्यादा खतरा होता है. 

सबसे पहले इनकी विदाई
विलियम्स ने कहा कि नौकरी जाने का सबसे अधिक खतरा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को होता है, क्योंकि कंपनी ने इन्हें अस्थाई तौर पर जरूरत के अनुसार नौकरी पर रखती है. ऐसे में जब कंपनी किसी वित्तीय मुश्किल में फंसती है, तो सबसे पहले उन्हें ही बाहर किया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि जब कंपनियां अच्छे दौर में नए रास्ते तलाशने का फैसला करती हैं, तो वो नए इनिशिएटिव के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं, लेकिन जब कंपनियां छंटनी की तैयारी करती हैं, तो ऐसे कर्मचारियों पर भी खतरा मंडरा जाता है. 

इनके नौकरी रहती है सुरक्षित 
विलियम्स का कहना है कि मुश्किल स्थिति में कंपनियां इवेंट और लग्जरी गतिविधियां कम या खत्म कर देती हैं. लिहाजा, इस डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मचारियों की नौकरी जाने का सबसे अधिक खतरा होता है. आर्थिक परेशानियों कंपनियां खर्चे कम करती हैं और इसके लिए इवेंट और लग्जरी गतिविधियों से जुड़े कर्मचारियों को बाहर करना उन्हें कॉस्ट कटिंग के लिए सबसे आसान तरीका लगता है. साथ ही उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी कंपनी में सबसे अधिक मुनाफा वाले प्रोडक्ट से जुड़े कामकाज संभालते हैं, उनकी नौकरी जाने का जोखिम कम रहता है. 

HR वाले भी रहते हैं सेफ
Microsoft के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट क्रिस विलियम्स ने यह भी कहा कि ह्यूमन रिसोर्स (HR) से जुड़े कर्मचारियों की भी नौकरी पर अपेक्षाकृत कम खतरा रहता है, क्योंकि छंटनी के लिए इनकी अधिक जरूरत होती है. गौरतलब है कि Microsoft ने हाल ही में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी, जो इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 5 फीसदी है. इससे पहले Facebook, Twitter और Amazon जैसी कंपनियों ने अपने वर्क फोर्स में भारी कटौती की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

4 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

4 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

6 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

5 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

49 minutes ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

9 hours ago