✕

होम / बिजनेस / अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हुआ इन दो कंपनियों का मर्जर, जानिए क्या है आगे का प्लान?

अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हुआ इन दो कंपनियों का मर्जर, जानिए क्या है आगे का प्लान?

स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इन दो कंपनियों के विलय की जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Limited) ने अपनी दो स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनियां अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और मुंद्रा सोलर टेक्नोलॉजी लिमिटेड को समूह के दूसरी सब्सिडियरी कंपनी अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में विलय करने का फैसला किया है. एक अक्टूबर 2024 से ये विलय अस्तित्व में आ गया है. 

दो कंपनियों का अडानी ग्रुप में हुआ मर्जर

स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बताया कि अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (Adani Infrastructure Private Limited) और  मुंद्रा सोलर टेक्नोलॉजी लिमिटेड  (Mundra Solar Technology Limited)  कंपनी की सब्सिडियरी अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Adani New Industries Limited) में विलय करने का फैसला किया है. अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड एक रियल एस्टेट कंपनी है जो थर्मल और सोल पावर प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने के साथ ईपीसी सर्विसेज प्रदान करती है.

मुंद्रा सोलर टेक्नोलॉजी लिमिटेड बिजली प्रोडेक्शन, कलेक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी है. अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी है. ये कंपनी ग्रीन हाईड्रोजन, विंड टर्बाइंस, सोलर मॉड्यूल्स और बैटरीज की मैन्युफैक्चरिंग करती है.

QIP के जरिए 1.3 बिलियन डॉलर जुटाएगी कंपनी 

अडानी एंटरप्राइजेज क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 1.3 बिलियन डॉलर के करीब जुटा सकती है जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते 7 अक्टूबर से होने की उम्मीद है. मई 2024 में अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने शेयर बेचकर 2 बिलियन डॉलर जुटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी. 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज को 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ को वापस लेना पड़ा था. तब अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक गिरकर 3 फरवरी 2023 को गिरकर 1017 रुपये तक नीचे जा लुढ़का था. लेकिन उस लेवल से स्टॉक ने शानदार वापसी की है.

क्या है मर्जर के पीछे का प्लान?

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि इस योजना का मकसद सोलर सेल एवं मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग के लिए अपना सप्लाई सिस्टम तैयार करना है. ANIL इस समय पॉलिसिलिकन वेफर, सिल्ली, सेल एवं मॉड्यूल बना रही है जिनका इस्तेमाल सोलर मॉड्यूल और तैयार उत्पादों में होता है. 

इस बारे में कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ‘सौर ऊर्जा परियोजना में काम आने वाले कई पुर्जे ऐसे हैं जिनका हम आयात करते हैं. दो कंपनियां सोलर ग्लास जरूर बना रही है मगर इससे जरूरत पूरी नहीं हो रही है. इसे देखते हुए हम स्वयं इसे तैयार करना चाहते हैं.’
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

6 hours ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago