✕

होम / बिजनेस / मैक्स हेल्थकेयर ने इस दिवालिया कंपनी पर चला दांव, 1660 करोड़ में सील हुई डील

मैक्स हेल्थकेयर ने इस दिवालिया कंपनी पर चला दांव, 1660 करोड़ में सील हुई डील

हेल्थ सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मैक्स हेल्थकेयर ने कर्ज में डूबी एक कंपनी के अधिग्रहण की जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने एक बड़ी डील का ऐलान किया है. कंपनी 1660 करोड़ रुपए में जेपी समूह की दिवालिया फर्म जेपी हेल्थकेयर को खरीदने जा रही है. इस डील के फाइनल होने के बाद मैक्स हेल्थकेयर के पास जेपी हेल्थकेयर की 64 प्रतिशत हिस्सेदारी आ जाएगी. एक रिपोर्ट के अनुसार, मैक्स हेल्थकेयर ने जेपी हेल्थकेयर लिमिटेड (JHL) में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है.

ये भी थे दौड़ में
मैक्स हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को बताया है कि प्रस्तावित अधिग्रहण से उसे जेएचएल में एक नियंत्रक हिस्सेदारी मिलेगी. इसमें JHL की प्रमुख संपत्ति नोएडा का 500 बिस्तरों वाला जेपी अस्पताल भी शामिल है. इस डील के तहत  मैक्स, जेएचएल के वित्तीय लेनदारों के स्वीकृत दावों का भुगतान करेगी. गौरतलब है कि जेपी हेल्थकेयर को खरीदने वालों की दौड़ फोर्टिस हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स और मेदांता ग्रुप भी शामिल था. लेकिन बाजी मैक्स हेल्थकेयर के हाथ लगी है.

ये भी पढ़ें - आरोपों की बारिश भी फीकी नहीं कर पाई Adani Group की चमक, TIME की इस लिस्ट में मिली जगह

इतना है कर्ज 
जेपी हेल्थकेयर को बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्जिम बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ऑफ इंडिया (आर्किल) ने कर्ज दिया हुआ है. कंपनी को ब्याज सहित कुल 1000 करोड़ रुपए चुकाने हैं. तिमाही नतीजों की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मैक्स हेल्थकेयर का प्रॉफिट मामूली बढ़त के साथ 295 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 291 करोड़ रहा था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

20 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित