होम / बिजनेस / अनुमान से बेहतर रहे Maruti Suzuki के Q3 नतीजे, Stock ने भी पकड़ी रफ़्तार

अनुमान से बेहतर रहे Maruti Suzuki के Q3 नतीजे, Stock ने भी पकड़ी रफ़्तार

मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 7.57% बढ़कर 5,01,207 यूनिट्स रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस तिमाही में कंनपी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है. सालाना आधार पर Maruti Suzuki की इनकम, प्रॉफिट और मार्जिन में सुधार देखने को मिला है. शानदार नतीजों के चलते कंपनी के शेयरों में भी तेजी रिकॉर्ड की गई है. खबर लिखे जाने तक मारुति के शेयर 2.33% की बढ़त के साथ 10,183.80 रुपए पर कारोबार कर रहे थे.

इनकम में उतना उछाल 
दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 3130 करोड़ रुपए रहा है, जबकि इसके 3050 करोड़ रहने का अनुमान था. इस लिहाज से देखें तो कंपनी ने उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमाया है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2351 करोड़ रुपए था. साल-दर-साल आधार पर कंपनी के मुनाफे में 33.13% की ग्रोथ देखने को मिली है. वहीं, मारुति की इनकम की बात करें, तो इसमें सालाना आधार पर 14.68% की ग्रोथ दर्ज हुई है. पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की इनकम 29044 करोड़ रुपए थी, अब यह बढ़कर 33309 करोड़ पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें - M कैप में मारुति सुजुकी से आगे निकली उसकी ये कम्‍पटीटर कंपनी, मंगलवार को हुई मालामाल

EBITDA में 38% का उछाल 
दिसंबर तिमाही में कंपनी के EBITDA में भी 38% का उछाल देखने को मिला है. यह 2,833 करोड़ से बढ़कर 3,908 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसी तरह, कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पहले के मुकाबले 1.9 प्रतिशत बढ़कर 11.7% हो गया है. पहले यह 9.8 प्रतिशत था. बिक्री की बात करें, तो मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 7.57% बढ़कर 5,01,207 यूनिट्स रही है.  जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में ये 4,65,911 यूनिट्स थी. घरेलू बाजार में भी कंपनी की बिक्री 6.3 प्रतिशत बढ़ी है. उधर, अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी द्वारा किए जाने वाले एक्सपोर्ट में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago