✕

होम / बिजनेस / शुक्रवार को संभला बाजार, आज फिर दबाव के संकेत; तेल $90 पार, इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को संभला बाजार, आज फिर दबाव के संकेत; तेल $90 पार, इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 330.92 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 77,264.51 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 24,175.65 के स्तर पर पहुंचा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए मजबूत वापसी की. सेंसेक्स 330.92 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 77,264.51 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 24,175.65 के स्तर पर पहुंच गया. शुक्रवार की तेजी में खास तौर पर आईटी शेयरों का योगदान रहा, जहां TCS, Infosys और Tech Mahindra में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. हालांकि, सोमवार यानी आज बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty में गिरावट, एशियाई बाजारों में दबाव और कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है. ऐसे में घरेलू शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

शुक्रवार को TCS समेत IT शेयरों में रही जोरदार तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 9 शेयरों में गिरावट रही. IT सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. TCS का शेयर 4.09 फीसदी उछलकर 2,344 रुपये पर बंद हुआ. Infosys में 3.34 फीसदी और Tech Mahindra में 3.18 फीसदी की तेजी रही. इसके अलावा HCL Tech 2.68 फीसदी, Titan 1.17 फीसदी, Eternal 1.16 फीसदी, HDFC Bank 1.12 फीसदी, Axis Bank 1.12 फीसदी और Sun Pharma 1.03 फीसदी चढ़े. NTPC, Trent और Power Grid में भी तेजी रही.

इन बड़े शेयरों में आई गिरावट

बाजार में तेजी के बावजूद कुछ प्रमुख शेयर दबाव में रहे. ICICI Bank का शेयर 1.30 फीसदी गिरकर 1,425.20 रुपये पर बंद हुआ. UltraTech Cement में 1.18 फीसदी और Asian Paints में 1.06 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा ITC, Maruti, Bajaj Finserv, Mahindra & Mahindra, Reliance Industries और Tata Steel भी लाल निशान में बंद हुए.

आज क्यों कमजोर रह सकता है बाजार?

सोमवार सुबह GIFT Nifty करीब 103 अंक की गिरावट के साथ 24,239 के आसपास कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहे हैं कि Nifty50 की शुरुआत कमजोर हो सकती है. एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिल रहा है. जापान का Nikkei 225 करीब 1.8 फीसदी और दक्षिण कोरिया का Kospi लगभग 2.4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था. अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में कमजोर रहे. Dow Jones 0.02 फीसदी, S&P 500 करीब 0.3 फीसदी और Nasdaq 0.52 फीसदी गिरकर बंद हुए.

कच्चा तेल 90 डॉलर के पार, बढ़ी चिंता

भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता फिलहाल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं. Brent crude करीब 2.34 फीसदी चढ़कर 90.35 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में और तेजी की आशंका बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है. महंगा कच्चा तेल भारत जैसी बड़ी आयातक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता बढ़ाता है और इससे कंपनियों की लागत, महंगाई तथा रुपये पर दबाव बढ़ सकता है.

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज के कारोबार में Tata Chemicals, Mahindra & Mahindra, ONGC, LIC Housing Finance, Reliance Industries, Ola Electric Mobility, Indraprastha Gas, Hindusthan National Glass, Aurobindo Pharma, Max Estates और HDFC Bank समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे. Tata Chemicals की अमेरिकी इकाई को Searles Valley Minerals की दिवालियापन प्रक्रिया में सफल बोलीदाता घोषित किया गया है और वह कंपनी के सोडा ऐश ग्राहकों के कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करेगी, जिनसे दिसंबर 2028 तक 110 मिलियन डॉलर से अधिक राजस्व की उम्मीद है. Mahindra & Mahindra ने अपने Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम को पूरे इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो तक विस्तार दिया है. ONGC गहरे समुद्र में ड्रिलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए डीपवाटर ड्रिलशिप खरीदने या जॉइंट वेंचर की संभावनाएं तलाश रही है. LIC Housing Finance ने संदीप कुमार को नया MD और CEO नियुक्त किया है. Reliance Industries की सहायक कंपनी Jio Platforms को प्रस्तावित IPO के लिए SEBI से DRHP पर ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है. Ola Electric को PLI योजना के तहत 95.81 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करने की मंजूरी मिली है. Indraprastha Gas ने दिल्ली-NCR में CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाने का फैसला किया है. Hindusthan National Glass ने B9 Beverages को डिफॉल्ट नोटिस भेजा है और NCLT का रुख करने की तैयारी में है. Aurobindo Pharma की सहायक कंपनी Apitoria Pharma की यूनिट-VI के US FDA निरीक्षण में तीन ऑब्जर्वेशन सामने आए हैं. Max Estates ने पश्चिमी दिल्ली में करीब 84.71 एकड़ जमीन रखने वाली प्रमोटर समूह की कंपनियों का अधिग्रहण करने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है, जिससे 10,000-12,000 करोड़ रुपये का संभावित GDV बनने का अनुमान है. वहीं HDFC Bank के MD और CEO शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर 2026 को पद से रिटायर होंगे और बैंक ने उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है.

निवेशकों की नजर इन संकेतों पर

कुल मिलाकर शुक्रवार को घरेलू बाजार ने मजबूत वापसी की थी, लेकिन सोमवार की शुरुआत के संकेत कमजोर हैं. आज निवेशकों की नजर GIFT Nifty, एशियाई बाजारों की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर रहेगी. ऐसे में शुक्रवार की तेजी के बाद आज बाजार में सतर्क कारोबार और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

12 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

15 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

16 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

17 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

12 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

13 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

15 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

17 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago