✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस दिन खुलने जा रहा एक और NBFC का IPO, जानें प्राइस बैंड व अन्य डीटेल

पैसा रखें तैयार, इस दिन खुलने जा रहा एक और NBFC का IPO, जानें प्राइस बैंड व अन्य डीटेल

निवेशक कम से कम 125 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, इसके बाद 125 शेयरों के मल्टीपल में बोलियां लगाई जा सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक और NBFC आईपीओ (IPO) में हाथ आजमाने का फिर मौका है. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) मनबा फाइनेंस लिमिटेड ने 151 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 114-120 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि उसका आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा. मनबा फाइनेंस का आईपीओ पूरी तरह 1.26 करोड़ ताजा शेयर का इश्यू है. इसकी कीमत 151 करोड़ रुपये बैठती है. महाराष्ट्र स्थित मनबा फाइनेंस में प्रमोटर की 100 फीसदी हिस्सेदारी है. 

किसके लिए कितने शेयर हैं रिजर्व?

शेयर अलॉटमेंट में 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 35% खुदरा निवेशकों के लिए और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है. निवेशक कम से कम 125 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, इसके बाद 125 शेयरों के मल्टीपल में बोलियां लगाई जा सकती हैं. कंपनी इश्यू से जुटाई रकम का इस्तेमाल भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, लेडिंग और सामान्य कॉर्पोरेट मकसद के लिए कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए करेगी.

क्‍या है कंपनी का बिजनेस?

मनबा फाइनेंस ऑटो लोन, यूज्ड कार्स, स्माल बिजनेस लोन और पर्सनल लोन के लिए फाइनेंशियल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है. यह अभी छह राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 66 स्थानों पर काम करता है. वित्त वर्ष 2024 में इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 936.85 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022 में 495.82 करोड़ रुपये थ. इसमें 37.5 फीसदी की सीएजीआर थी. 

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल हालत?

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनबा फाइनेंस का मुनाफा 89.5 फीसदी बढ़कर 31.41 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 16.58 करोड़ रुपये था.  इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024 के दौरान रेवेन्यू 133.32 करोड़ रुपये से 44 फीसदी बढ़कर 191.58 करोड़ रुपये हो गया. हेम सिक्योरिटीज इस इश्यू का एकलौता लीड मैनेजर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित