✕

होम / बिजनेस / 'आशीर्वाद' पर कार्रवाई से 'मणप्पुरम' के शेयरों में सुनामी, ये रिश्ता क्या कहलाता है?

'आशीर्वाद' पर कार्रवाई से 'मणप्पुरम' के शेयरों में सुनामी, ये रिश्ता क्या कहलाता है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कल कुछ कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी. इसमें आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चार नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लोन बांटने पर रोक लगा दी है. इन चार कंपनियों में चेन्नई की आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, कोलकाता की आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, दिल्ली की DMI फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और बेंगलुरु की नवी फिनसर्व लिमिटेड शामिल हैं. RBI की इस कार्रवाई से गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में सुनामी आ गई है. दरअसल, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस की  सब्सिडियरी है. ऐसे में उस पर हुए एक्शन का प्रभाव मणप्पुरम फाइनेंस पर पड़ना लाजमी है. इसी आशंका में कंपनी के शेयर गिर रहे हैं.  

सब्सिडियरी में इतनी हिस्सेदारी 
रिजर्व बैंक की कार्रवाई की खबर कल बाजार बंद होने के बाद आई थी. आज जैसे ही मार्केट खुला मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर गोता लगाने लगे. खबर लिखे जाने तक इसमें 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ गई थी. 154.22 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पहले ही नरमी का अनुभव कर रहा था और RBI की कार्रवाई ने उसकी कमर तोड़ दी है. केंद्रीय बैंक के इस एक्शन के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने मणप्पुरम फाइनेंस को लेकर अपने रुझान बदल दिए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार,  ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने इस शेयर की आउटपरफॉर्म रेटिंग में भले ही कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन टार्गेट प्राइज को 240 रुपए से घटाकर 200 रुपए कर दिया है. फर्म ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि मणप्पुरम के ओवरऑल AMU (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में आशीर्वाद की लगभग 25% हिस्सेदारी है. 

क्या कहना है एक्सपर्ट्स का?
वहीं, मॉर्गन स्टेनली ने मणप्पुरम की रेटिंग घटाते हुए इसका टार्गेट प्राइज कम करके  170 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि आरबीआई की कार्रवाई से कंपनी का मुनाफा लंबे समय तक प्रभावित रह सकता है. इसी तरह, जेफरीज ने भी इसकी रेटिंग घटाकर होल्ड कर दी है और टार्गेट प्राइज 167 रुपए कर दिया है. फर्म का कहना है कि यदि माइक्रोफाइनेंस लोन समाप्त होते हैं और डिफॉल्ट बढ़ता है, तो मणप्पुरम के लिए अपनी सब्सिडियरी में निवेश करना आवश्यक हो जाएगा. ऐसी स्थिति में मणप्पुरम की ओवरऑल कमाई प्रभावित हो सकती है. आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि जिन चार कंपनियों पर कार्रवाई की गई है, उनकी ओर से ग्राहकों से वसूली जा रही ब्याज दरों (WALR) और ब्याज में अंतरबहुत ज्‍यादा पाया गया है. ये कंपनियां 21 अक्टूबर 2024 से लोन नहीं दे पाएंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

15 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

17 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago