होम / बिजनेस / जल्‍द कर लें पैसों का इंतजाम, कल खुलने जा रहा है इस टेक्‍नोलॉजी कंपनी का IPO 

जल्‍द कर लें पैसों का इंतजाम, कल खुलने जा रहा है इस टेक्‍नोलॉजी कंपनी का IPO 

IPO लाने वाली कंपनी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग और नेटवर्क सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में काम करती है. कंपनी के तीसरी तिमाही के  नतीजे भी बेहतर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल की शुरुआत का भले ही एक महीना बीता हो लेकिन अभी तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं. ऐसे ही कई और कंपनियों के आईपीओ आने वाले भी हैं. इसी कड़ी में अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो कल से टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर का एक आईपीओ खुलने जा रहा है. आज हम आपको इस आईपीओ और उसे लाने वाली कंपनी के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं. 

कब खुल रहा है आईपीओ? 
कल से बाजार में Esconet Technologies का आईपीओ आने जा रहा है. इस कंपनी का आईपीओ 16 फरवरी से बाजार में आने जा रहा है. इसमें निवेश करने के इच्‍छुक 20 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं. आईपीओ का साइज 28.22 करोड़ रुपये का है. Esconet Technologies ऐसी कंपनी है जो इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग और नेटवर्क सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में काम करती है. 

कितना है इस आईपीओ का प्राइस बैंड 
आईपीओ लाने वाली कंपनी Esconet Technologies ने शेयर का प्राइस बैंड 80 से 84 रुपये तय किया है. कंपनी ने इस आईपीओ से जो 28 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि जुटाने का लक्ष्‍य रखा है उसमें से 16 करोड़ उसने कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा  करने के लिए रखा है. वहीं अगर शेयर एलोकेशन की बात करें तो कंपनी ने एंकर इन्‍वेस्‍टर्स के लिए 9.53 लाख इक्विटी शेयर रिजर्व किए हैं. जबकि 1.76 लाख इक्विटी शेयर, HNI के लिए 4.78 लाख शेयर रखे गए हैं. संस्‍थागत खरीददारों के लिए 6.36 लाख, और रिटेल निवेशकों के लिए 11.15 लाख इक्विटी रिजर्व किए हैं. 

क्‍या कहते हैं कंपनी के तिमाही आंकड़ों के नतीजे? 
वहीं अगर कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो पहली छमाही खत्‍म होने पर राजस्‍व 71.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इसी दौरान कंपनी को 3.05 करोड़ रुपये का कर चुकाने के बाद लाभ भी हुआ है. वहीं अगर 22-23 के वित्‍त वर्ष में कंपनी के मुनाफे पर नजर डालें तो तो ये 3.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 

डिस्‍क्‍लेमर : किसी भी तरह के आईपीओ में निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से जरूर विमर्श करें. इस स्‍टोरी के जरिए हमारा मकसद आपको आईपीओ से जुड़ी जानकारी मुहैया कराना है. 

ये भी पढ़ें: ये फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर करा सकते हैं और मालामाल, 1 साल में हो चुका है तीन गुना


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago