✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों के खातों में इस बार नहीं आएगा पैसा, आखिर क्या है वजह?

महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों के खातों में इस बार नहीं आएगा पैसा, आखिर क्या है वजह?

चुनाव आयोग महाराष्ट्र में चुनाव तारीख का ऐलान कर चुका है. 20 नवंबर को महाराष्ट्र की जनता अपनी सरकार का चुनाव करेगी और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जनता को लुभाने के लिए मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में कोई पीछे नहीं है. भाजपा इसके लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमले बोलती रहती है, लेकिन वो खुद इसी रास्ते पर है. भाजपा शासित राज्यों - मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में महिलाओं को मुफ्त में पैसा बांटने की योजनाएं चल रही हैं. शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री रहते मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने के लिए लाड़ली बहन योजना की शुरुआत की थी. इसी तर्ज पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने कुछ महीने पहले लाडकी बहिन  योजना का ऐलान किया.

2.4 करोड़ लाभार्थी 
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक 2.4 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को पांच महीने की किश्त मिल चुकी है. हालांकि, अब उन्हें चुनाव बीतने के बाद ही योजना का पैसा मिलेगा. दरअसल, चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार सहिंता लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे सरकार को आचार संहिता अवधि के दौरान मतदाताओं को सीधे प्रभावित करने वाली वित्तीय योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया है. इसलिए महिलाओं को अगली किश्त के लिए चुनाव बीतने का इंतजार करना होगा.  

नहीं मिलेगा बोनस 
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से इस योजना के लिए आवश्यक धनराशि रोक दी गई है. वैसे, सरकार ने होशियारी दिखाते हुए अक्टूबर और नवंबर महीने का भुगतान एक साथ कर दिया था. लेकिन सरकार ने बोनस की जो घोषणा की थी, वो फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योजना की लाभार्थियों को दिवाली के मौके पर बतौर बोनस तीन हजार से लेकर 55 सौ रुपए तक देने की बात कही थी. 

जून में हुई थी घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने 27 जून को अपने बजट में लाडकी बहिन योजना या मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की घोषणा की थी. बजट में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की बात कही गई थी. इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सरकार हर महीने 1500 रुपए देगी. सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 46000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है. सभी विवाहित, अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं पात्र हैं. आवेदक का किसी भी बैंक में अपने नाम से बैंक खाता होना चाहिए. आवेदकों की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए  से अधिक नहीं होनी चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago