✕

होम / बिजनेस / शराब बनाने वाली इस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने दिया झटका, थमाया करोड़ों का नोटिस

शराब बनाने वाली इस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने दिया झटका, थमाया करोड़ों का नोटिस

कपंनी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करके अपनी नांदेड़ इकाई पर बढ़ाकर लगाए गए टैरिफ का विरोध किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में हलचल बढ़ी हुई है. कहीं ईडी घोटालेबाजों पर शिकंजा कस सही है, तो कहीं चुनाव आयोग सख्ती दिखा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, सरकार ने एक शराब कंपनी को करोड़ों रुपये का नोटिस थमा दिय़ा है. इससे कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा माममा?

थमाया इतने करोड़ों का नोटिस
महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग ने शराब बनाने वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी को 345.45 करोड़ रुपये के जल शुल्क बकाया का भुगतान करने का नोटिस मिला. यह महाराष्ट्र सिंचाई अधिनियम, 1976 की धारा 49 (J) के तहत जल आपूर्ति रोकने से संबंधित है. आपको बता दें, जल संसाधन विभाग, सिंचाई प्रभाग – नांदेड़ (उत्तर), महाराष्ट्र ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कंपनी को नोटिस प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर अपने बकाया पानी बिल का भुगतान करने को कहा गया है. अगर कंपनी बिल का भुगतान नहीं करती है तो सरकार पानी का कनेक्शन काट सकती है.

कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी का कहना है कि उसने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करके अपनी नांदेड़ इकाई पर बढ़ाकर लगाए गए टैरिफ का विरोध किया है, जिससे मामला विचाराधीन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी फिलहाल नोटिस का जवाब देने और अपने अगले कदम पर विचार कर रही है.

कंपनी में प्रमोटरों की है हिस्सेदारी
इस कंपनी में अभी प्रमोटरों की हिस्सेदारी करीब 56.67 प्रतिशत है, जबकि एफआईआई के पास 16.68 प्रतिशत और एमएफ के पास 10.12 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी 4972.76 करोड़ रुपये के का मार्केट कैप के साथ बेवरेजेज और डिस्टिलरीज उद्योग में काम करती है. कंपनी ने इस वित्त वर्ष की तिमाही में 350.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 63.49 प्रतिशत अधिक है. 
BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

1 hour ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

4 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

5 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

6 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

1 hour ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

4 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.