होम / बिजनेस / माधुरी ने पाकिस्‍तान के ब्‍लैक लिस्‍टेड प्रमोटर संग मिलाया हाथ, अब पूछे जा रहे हैं ये सवाल 

माधुरी ने पाकिस्‍तान के ब्‍लैक लिस्‍टेड प्रमोटर संग मिलाया हाथ, अब पूछे जा रहे हैं ये सवाल 

माधुरी दीक्षित आज भले ही फिल्‍मों से दूर हों लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद उनके कई फैन उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑल टाइम फेवरेट के नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित वैसे तो चर्चा में कम ही रहती हैं लेकिन जब भी रहती हैं तो अच्‍छे मामलों में ही रहती हैं. लेकिन इस बार माधुरी एक इवेंट के सिलसिल में एक ऐसे शख्‍स के साथ हाथ मिलाकर सोशल मीडिया में निशाने पर आ गई हैं जिसे भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने ब्‍लैक लिस्‍ट किया हुआ है. दरअसल माधुरी दीक्षित ने इस शख्‍स के साथ एक अमेरिका के टेक्‍सास में होने वाले एक इवेंट को लेकर हाथ मिलाया है. ये इवेंट अगस्‍त में होना है लेकिन इसे लेकर विवाद अभी से शुरू हो गया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल कमेंट्रेटर और कॉलमनिस्‍ट सुनंदा वशिष्‍ठ ने इसे लेकर पोस्‍ट किया है. वो अपने पोस्‍ट में लिखती हैं कि मैं ये देखकर चौंक गई कि माधुरी दिक्षित पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर के साथ सहयोग करें जो भारतीय एजेंसियों के रडार पर है और भारत सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया है. पिछली सरकार में गृह राज्‍य मंत्री किशनरेड्डी सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि ह्यूस्टन स्थित पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर रेहान सिद्दीकी को काली सूची में डाल दिया गया है और उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों से उनके साथ काम न करने का अनुरोध किया था. 

क्‍या उनके पास मौजूद है कोई अच्‍छा कारण? 
ऐसे सैकड़ों प्रमोटर हैं जिनके साथ बॉलीवुड हस्तियां सहयोग कर सकती हैं. क्या उनके पास पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर के साथ काम करने का कोई अच्छा कारण है, जिस पर आईएसआई से संबंध रखने का आरोप है और जिसे भारत सरकार ने काली सूची में डाल दिया है? क्या माधुरी दिक्षित उसके दोस्त, परिवार और प्रशंसक उसे इस आदमी के पिछले घटना के बारे में बताते हैं और उसे मना करते हैं? यह हमारे सुरक्षा बलों और उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए बेहद हतोत्साहित करने वाला है जिन्होंने भारतीय सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अपना जीवन लगा दिया है. मैं सचमुच आश्चर्यचकित हूं. आशा है कि माधुरी दीक्षित को इसे समाप्त करने की सद्बुद्धि होगी.  
इस पोस्‍ट में उन्‍होंने गृह मंत्रालय से लेकर भारतीय दूतावास को भी टैग किया है. 

ये भी पढ़ें: 

आखिर कौन है रेहान सिद्दीकी? 
मूल रूप से पाकिस्‍तान का रहने वाला रेहान सिद्दीकी अमेरिका में रहता है और वहां बालीवुड एक्‍ट्रेस के शो को आयोजित कराता है. रेहान सिद्दीकी के साथ उसके दो दोस्‍त भी काम करते हैं. इन दोनों के नाम हैं राकेश कौशल और दर्शन मेहता. ये दोनों भारतीय मूल के अमेरिकी हैं. रेहान सिद्दीकी और उसके दोस्‍तों पर आरोप है कि वो बालीवुड हस्तियों के इवेंट कराकर जो पैसे कमाता है उसका इस्‍तेमाल वो टेरर फंडिंग में करता है. 2020 में भारत सरकार ने इन तीनों को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया था और सभी बॉलीवुड स्‍टार से अपील की थी कि वो इसके साथ काम ना करें. लेकिन अब माधुरी दीक्षित ने उसी रेहान सिद्दीकी से हाथ मिला लिया है. जिस पर घमासान छिड़ा हुआ है. 

आखिर क्‍या कह रहे हैं माधुरी के फैन्‍स? 
माधुरी दीक्षित को लेकर सुनंदा वशिष्‍ठ के इस पोस्‍ट पर माधुरी के कई फैन्‍स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रमोद कुमार लिखते हैं कि हो सकता है माधुरी को इस घटनाक्रम की जानकारी ना हो. हमारे देश में कई लोग सैक्‍यूलर बबल में जी रहे हैं. वहीं एक दूसरे फैन तुषार लिखते हैं कि देश हित और देश के सम्‍मान से परे सिर्फ उस अमाउंट के लिए होती है जिसका ट्रांजैक्‍शन होने जा रहा है. इस पोस्‍ट पर पुनीता लिखती हैं कि माधुरी दीक्षित का लगातार पतन हो रहा है पहले राफा और अब यहां. इस मामले में ना तो इस ट्वीट पर आ ना ही सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह का जवाब अभी तक दिया गया है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

16 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

17 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

42 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago