होम / बिजनेस / गिरावट वाले बाजार में भी आज Banking Sector के इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

गिरावट वाले बाजार में भी आज Banking Sector के इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

MACD ने आज बैंकिंग सेक्टर सहित कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी उनमें मुनाफा कमाने का मौका बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार भी शुभ साबित नहीं हुआ. सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन मार्केट में गिरावट का दौर रहा. BSE सेंसेक्स 183 अंक फिसकर 59,727 और NSE निफ्टी 46 अंक टूटकर 17,660 के लेवल पर बंद हुआ. अडानी ग्रुप के शेयरों में भी कल गिरावट देखी गई. अडानी ट्रांसमिशन, Adani Enterprises और अडानी पोर्ट नरमी के साथ बंद हुए. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

ये है MACD का रुझान
आइए अब उन कंपनियों के शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) आज तेजी के संकेत दे रहा है. इस लिस्ट में South Indian Bank, DCB Bank, IOC और Delhivery शामिल हैं. इसके उलट, MACD ने आज Cigniti Technologies, Godrej Consumer Products और SmartLink Holdings में मंदी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

बैंकों के शेयर 
साउथ इंडियन बैंक का शेयर कल 2.21% की गिरावट के साथ बंद हुआ था. 15.50 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले पांच दिनों में धीमी रफ्तार से मजबूती की तरफ बढ़ रहा है. इसने बीते छह महीने में अपने निवेशकों को 52.71% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 21.80 रुपए है. वहीं, DCB बैंक का शेयर सोमवार को एक प्रतिशत से कम की मजबूती के साथ बंद हुआ. इस शेयर के लिए बीते 5 कारोबारी दिन तेजी वाले रहे हैं. हालांकि, इसका रिटर्न ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. पिछले छह महीनों में इस शेयर में पैसा लगाने वालों को केवल 4.14% का रिटर्न ही मिला है.   

इन पर भी रखें नजर
Indian Oil Corporation यानी IOC के शेयर में भी मंगलवार को करीब 1 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. 77.95 रुपए मूल्य वाले इस शेयर का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 90.70 रुपए है. इसी तरह, Delhivery का शेयर भी कल तेजी के साथ बंद हुए. मंगलवार के कारोबारी सत्र में इस शेयर ने 1.55% की उछाल लगाई और 328.20 रुपए पर जाकर बंद हुआ. इनके अलावा, आज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मास्टेक, टाटा कम्युनिकेशंस, आलोक इंडस्ट्रीज, आर्टसन इंजीनियरिंग, सिटाडेल रियल्टी एंड डेवलपर्स, जी जी इंजीनियरिंग, गुजरात होटल्स और स्टैम्पेड कैपिटल के शेयरों पर भी नजर रखें, क्योंकि इन कंपनियों के तिमाही आय के नतीजे आज जारी होंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

12 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

13 hours ago