होम / बिजनेस / बढ़ती महंगाई के बीच सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, फटाफट चेक करें नए प्राइज़

बढ़ती महंगाई के बीच सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, फटाफट चेक करें नए प्राइज़

गैस कंपनियों ने एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बढ़ती महंगाई के बीच एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) सस्ता हो गया है. हालांकि, ये राहत घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं है. केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cyliner) की कीमत में कमी की गई है. घरेलू सिलेंडर के दामों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अक्टूबर यानी आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपये सस्ता हो गया है. इस कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1885 से घटकर 1859.50 रुपए हो गई है. बता दें कि लगातार छठे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है.  

लगातार हो रही कटौती
मई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए पर पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार कटौती जारी है. तेल कंपनियों के इस कदम से आम आदमी को सीधा फायदा नहीं मिलेगा, मगर बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है. क्योंकि होटल, रेस्टोरेंट आदि में इसी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि होटल-रेस्टोरेंट वाले फ़ूड आइटम्स के दाम घटाएं. ऐसी जगह एक बार जो दाम बढ़ जाते हैं, फिर उनका नीचे आना लगभग नामुमकिन हो जाता है.  

यहां इतनी हुई कीमत
अब कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1959.00 रुपए रह गई है, जो पहले 1995.50 रुपए थी. इसी तरह, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1811.50 और चेन्नई में 2009 रुपए रह गई है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. जुलाई में यह सिलेंडर 50 रुपए महंगा किया गया था. दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपए, मुंबई में 1052.50, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपए में मिल रहा है. अकेले मई में ही इसकी कीमत दो बार बढ़ी थीं. बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

50 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

5 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

50 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago